जैविक खेती है किसानों के लिए वरदान : रामनाथ – Live Hindustan

मोरवा,। जैविक खेती ही किसानों के लिए वरदान है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन सुरक्षित रहे इसको लेकर जैविक खेती समय की मांग है। उक्त बातें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने धर्मपुर बांदे में आयोजित खेत बचाओ अभियान के तहत कृषक गोष्ठी समारोह को संबोधित करते हुए कही। मंत्री ने बताया कि देश के 22 राज्यों में रासायनिक खेती के प्रयोग से जमीन पथरीली हो गई है। जिस राज्य में रासायनिक खाद का प्रयोग बहुत होता है, वहां कैंसर रोग बहुत बढ़ गया है। मानवता को कैंसर रोग से बचाने के लिए रासायनिक खेती का प्रयोग कम करने और जैविक खेती का प्रयोग ज्यादा करने के लिए किसानों से आग्रह किया।
केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डा. पीएस पांडे ने कहा कि जिला कृषि की आदि भूमि है। देश के सर्वोत्तम कृषि स्थल के रूप में समस्तीपुर जिला ही चुना गया है। तब से कृषि वैज्ञानिकों की टीम के द्वारा एक से एक नए बीजों का अनुसंधान हुआ है।लगातार किसानों की उपज की क्षमता बढ़ती जा रही है। अधिक से अधिक उत्तम फसल प्राप्त करने के लिए कुलपति ने किसानों को मिट्टी की जांच कर जैविक खाद के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती की पढ़ाई से 15 छात्रों को तीन कंपनियों के द्वारा नौकरी दिए जाने के प्रति कुलपति ने धन्यवाद देते हुए मंत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण कराया । विशिष्ट अतिथि विधायक रणविजय साहू ने अपने द्वारा विधानसभा में किसानों के लिए उठाए गए सैकड़ो समस्याओं के समाधान का उल्लेख करते हुए इस आयोजन के लिए कुलपति को धन्यवाद दिया। साथ ही जिला के किसानों को नीलगाय के आतंक को बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री से हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। मौके पर डॉ अशोक कुमार पांडे, डॉ रत्नेश कुमार झा, डॉक्टर रविंद्र कुमार तिवारी, एमएलसी तरुण कुमार चौधरी, डॉक्टर केशव कुमार आदि ने संबोधित किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News