जैसलमेर में 5 लाख के जीरे के लिए मर्डर; पड़ोसी ने महिला को मारी गोली – Hindustan Hindi News

जैसलमेर के रेगिस्तान की शांत रात में लालच ने ऐसा खून खेला कि इंसानियत शर्मसार हो गई। करीब 5 लाख रुपए कीमत के जीरे की लालच में एक युवक ने अपने ही पड़ोस की महिला को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी इतना शातिर निकला कि खुद ही पुलिस के सामने ‘हमदर्द’ बनकर जांच में सहयोग करता रहा, लेकिन तकनीकी सबूतों ने उसकी पूरी साजिश बेनकाब कर दी।
यह सनसनीखेज मामला जैसलमेर से करीब 100 किलोमीटर दूर झिनझिनयाली थाना क्षेत्र के बीरे की ढाणी का है। पुलिस के मुताबिक 21 अप्रैल की रात हथु देवी (50) घर में अकेली थीं। उनके पति अमराराम शादी समारोह में गए हुए थे। पड़ोसी युवक हेम सिंह (25) को इस बात की पूरी जानकारी थी और काफी समय से घर में रखे जीरे की बोरियों पर उसकी नजर थी।
रात के अंधेरे में हेम सिंह अवैध बंदूक लेकर घर के पास पहुंचा। आहट मिलने पर महिला कमरे में चली गईं। पहचान उजागर होने के डर से आरोपी ने खिड़की के पास जाकर बेहद करीब से फायर कर दिया। गोली के छर्रे सिर और गले में धंस गए। हमले की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला का जबड़ा टूट गया और आंख तक बाहर निकल आई। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी घबरा गया और जीरा चोरी करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। खुद को बचाने के लिए उसने पूरी कहानी को लूट का रूप देने की साजिश रची। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को लेकर करीब 8 किलोमीटर दूर छोड़ दिया, ताकि मामला चोरी जैसा लगे। इतना ही नहीं, उसने रेत में अपने पैरों और ट्रैक्टर के निशान मिटाने की भी कोशिश की।
वारदात के अगले दिन आरोपी खुद घटनास्थल पर पहुंचा। वह पुलिसकर्मियों को चाय-पानी पिलाकर मददगार बनने का दिखावा करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसकी यह चाल कुछ समय तक काम भी आई, लेकिन उसकी घबराहट और व्यवहार ने पुलिस का ध्यान खींच लिया।
एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पुलिस ने जांच तेज की। घर में गहने सुरक्षित मिलने से लूट की कहानी कमजोर लगी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन खंगाली, जिसमें हेम सिंह की मौजूदगी घटनास्थल के आसपास पाई गई। यही सुराग केस का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। उसने पूरी वारदात कबूल करते हुए बताया कि वह जीरे को बेचकर कर्ज उतारना चाहता था। पहले भी जीरे की खरीद-फरोख्त को लेकर उसका अमराराम से विवाद हो चुका था।
जांच में सामने आया कि आरोपी शराब का आदी है और उस पर भारी कर्ज था। आर्थिक दबाव और नशे की लत ने उसे इस हद तक धकेल दिया कि उसने एक मासूम महिला की जान ले ली।
पूरे मामले में आरोपी ने जितनी भी चालाकी दिखाई, वह सब मोबाइल लोकेशन और पुलिस की सतर्कता के सामने बेकार साबित हुई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
सचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News