अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब देश में चुनावी प्रक्रिया को सख्त बनाने की कोशिश में हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक बार फिर ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को पारित करने की पुरजोर पैरवी की है। कानून की जरूरत को साबित करने के लिए ट्रंप ने भारत में होने वाले चुनाव में पारदर्शी तरीके की तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भी नाम लिया।
ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर सवाल खड़े किए। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस महीने की शुरुआत में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से एक बेहद अहम सवाल पूछा था। ट्रंप के मुताबिक, ज्ञानेश कुमार ने पूछा था, “आप अमेरिका में बिना किसी वैध फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे करवा सकते हैं?”
ट्रंप ने कहा कि भारत के पिछले चुनाव में लगभग 64.6 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इतने बड़े चुनाव में 1% से भी कम लोगों ने मेल के जरिए वोट डाला। इसके अलावा हर एक वोटर के लिए वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना जरूरी था। ट्रंप ने इसका हवाला देते हुए कहा, “हमें ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को अभी पास करने की जरूरत है!”
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play