झारखंड आंदोलन के सपने अब तक अधूरे : आनंद मोहन – Hindustan

जमशेदपुर। पूर्व सांसद व बिहार पीपुल्स पार्टी के संस्थापक आनंद मोहन ने झारखंड गठन, विकास, छात्र आंदोलनों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के करीब 26 वर्ष बाद भी आंदोलनकारियों और शहीदों के सपने पूरी तरह साकार नहीं हो सके हैं।उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद झारखंड अपनी क्षमता के अनुरूप विकास नहीं कर पाया। वहीं बिहार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आधारभूत संरचना, कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में प्रगति की है। आनंद मोहन ने झारखंड के पिछड़ेपन के लिए राजनीतिक नेतृत्व के साथ प्रबुद्ध वर्ग की निष्क्रियता को भी जिम्मेदार बताया।छात्र

आंदोलनों पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलनों का सम्मान होना चाहिए।आरक्षण पर उन्होंने सुझाव दिया कि आरक्षण का लाभ लेकर उच्च पदों तक पहुंच चुके लोगों के परिवारों को आरक्षण से बाहर करने पर विचार होना चाहिए, ताकि इसका लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। उन्होंने झारखंड के विकास मॉडल और सामाजिक न्याय की नीतियों की समीक्षा की आवश्यकता जताई।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News