झारखंड के धनबाद में गैस लीक से मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत और 50 पहुंचे अस्पताल, 10000 लोग प्रभावित – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Gas Leak in Dhanbad: झारखंड के धनबाद में गैस लीक से 2 लोगों की मौत हो गई है और करीब 50 लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है. वहीं गैस लीक से करीब 10000 लोग प्रभावित हुए हैं. धनबाद के PB एरिया में बनी कोयला खदान में कार्बन-मोनो-ऑक्साइड गैस लीक हुई, जिसके बाद वहां रहने वाले करीब एक हजार लोग आज इलाका छोड़कर चले गए, क्योंकि यहां उनकी जान को खतरा है. प्रदेश सरकार ने लोगों को इलाका खाली करने को कहा है.
यह भी पढ़ें: अस्पताल में ब्लड चढ़ाने पर 5 बच्चे हुए HIV पॉजिटिव, झारखंड में हुई लापरवाही पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
धनबाद के जिला अधिकारियों ने बताया कि जिले के केंदुआडीह बस्ती में कई खदानों हैं, जहां अक्सर कार्बन-मोनो-ऑक्साइड गैस का रिसाव होता है. ऐसी ही एक खदान से रिसाव हुआ है, जिसका असर बड़े पैमाने पर देखने को मिला. हालांकि गैस लीक और 2 लोगों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन लोगों को ब्रीदिंग प्रॉब्लम और उल्टियां लगने की समस्या हुई है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने लोगों को इलाका खाली करने को कह दिया है. दीवारों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: कौन था 10 लाख का इनामी अमित हांसदा? जो एनकाउंटर में ढेर, पुलिस-कोबरा फोर्स को मिली सफलता
BCCL के पुटकी-बलिहाटी कोलियरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) जीसी साहा ने कहा कि गैस लीकेज की जांच की गई है. जिस खदान से गैस का रिसाव हुआ, उसे खाली करा लिया है. जिस इलाके में खदान है, उसे भी खाली करा लिया है. पीड़ितों को कंपनी की ओर से मुआवजा दिलाने का प्रयास रहेगा. जो लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं, उनके इलाज का खर्चा भी कंपनी देगी. अस्पताल और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस तैनात कर दी हैं, जिन लोगों को समस्या आएगी, वे एंबुलेंस में अस्पताल आएं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News