Feedback
झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में कुख्यात अपराधी राहुल तुरी उर्फ आलोक को मुठभेड़ में मार गिराया. यह एनकाउंटर रामगढ़ जिले के कुजू चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुरपा गांव में हुआ.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि यह मुठभेड़ रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस बलों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई. पुलिस ने अपराधी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चला दी. जवाबी कार्रवाई में राहुल तुरी को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.
जेएमएम कार्यकर्ता की हत्या में था शामिल
हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि राहुल तुरी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता संतोष सिंह की हत्या में शामिल था. यह हत्या 8 जनवरी को उरीमारी थाना क्षेत्र के न्यू बिरसा कोलियरी प्रोजेक्ट इलाके में की गई थी. एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए बरकागांव के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.
पुलिस ने एनकाउंटर के बाद राहुल तुरी के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है. हालांकि, उसकी पहचान की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. बता दें कि राहुल तुरी उर्फ आलोक झारखंड के कई जिलों में कुख्यात अपराधी के रूप में जाना जाता था. वह हत्या, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल था. संतोष सिंह की हत्या के बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू