झारखंड में मिलावटी तेल खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत – Aaj Tak News

Feedback
झारखंड के पलामू जिले में कथित तौर पर मिलावटी खाद्य तेल के सेवन से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि परिवार की एक अन्य महिला का रांची स्थित RIMS में इलाज चल रहा है. सभी मृतक पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव के निवासी थे.
मृतकों की पहचान कुलदीप महतो (50), उनकी बेटियों बबीता कुमारी (20) और इंदु कुमारी, बहू श्वेता देवी (28) तथा बेटे नकुल महतो (20) के रूप में हुई है. कुलदीप महतो की पत्नी लाखो देवी (52) फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं.
RIMS के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. शिशिर ने बताया कि शुरुआती जांच में मिलावटी खाद्य तेल के सेवन से ‘एपिडेमिक ड्रॉप्सी’ नामक विषाक्त स्थिति होने की आशंका है. यह बीमारी आमतौर पर सरसों के तेल में Argemone mexicana के बीज का तेल मिलाए जाने से होती है. हालांकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
वहीं, पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार को कई बार अस्पताल लाकर इलाज कराया गया, लेकिन उन्हें आधुनिक इलाज पर भरोसा नहीं था और उन्होंने दवाइयां नियमित रूप से नहीं लीं.
ग्रामीणों के अनुसार, परिवार का एक सदस्य करीब छह महीने पहले बीमार हुआ था. उसे एक ओझा के पास ले जाया गया, जिसने कथित तौर पर एक पाउडर दिया. परिवार ने उस पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर सेवन किया, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News