झारखंड: रेलवे में पक्की नौकरी का सपना दिखाकर 40 महिलाओं से ठगी – AajTak

Feedback
रेलवे में स्थायी नौकरी पाने की उम्मीद में मेहनत की कमाई गंवाने का आरोप लगाते हुए 40 महिला श्रमिक अब न्याय के लिए पुलिस के दरवाजे पहुंची हैं. यह चौंकाने वाला मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ा-जामदा रेलवे साइडिंग का है.
यहां काम करने वाली महिलाओं ने कुछ लोगों पर रेलवे में पक्की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है. पीड़ितों के मुताबिक, किसी से 1,500 रुपये तो किसी से 50,000 रुपये तक लिए गए. महिलाओं का दावा है कि रकम लेने के बाद उन्हें रसीद भी दी गई थी.
जॉब नहीं मिली तो गहराने लगा शक
पीड़ित महिलाओं की शिकायत के अनुसार, बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग में चार ठेकेदारों के माध्यम से ठेका श्रमिकों से काम कराया जाता है. आरोप है कि इसी दौरान भारतीय रेलवे मानदेय श्रमिक यूनियन के नेता चंदन बोयपाई और उनके साथी मनोरंजन बेहरा ने महिला श्रमिकों को रेलवे में स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया. नौकरी की उम्मीद में महिलाओं ने अलग-अलग रकम जमा की.
समय बीतने के बावजूद जब नौकरी नहीं मिली, तो महिलाओं को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ. उनका कहना है कि इसके बाद संबंधित लोग बड़ा-जामदा से गायब हो गए. उनके मोबाइल फोन भी बंद मिलने लगे. परेशान महिलाओं ने मामले को पुलिस तक पहुंचाने का फैसला किया.
शुक्रवार शाम पीड़ित महिलाएं बड़ा-जामदा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. इससे पहले वे अपनी फरियाद लेकर पश्चिमी सिंहभूम की पुलिस अधीक्षक से मिलने चाईबासा भी पहुंची थीं.
शिकायत के दौरान सारंडा मंडल के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र महाकुड़ भी मौजूद थे. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की.
रसीद से लेकर रकम के लेन-देन तक की जांच
इस मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से ली गई रकम किस आधार पर ली गई और महिलाओं को किस तरह का आश्वासन दिया गया था. शिकायत में लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस जांच अहम होगी.
हालांकि, आरोपियों का पक्ष और मामले के सभी तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है. बड़ा-जामदा के थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि नौकरी के नाम पर ठगी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की जांच जारी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News