गांव की सरकार चुनने के लिए शुक्रवार सुबह से ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हल्की सर्दी के बावजूद मतदान शुरू होते ही ग्रामीण मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। सुबह जल्दी ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें
मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की आवाजाही के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व की रौनक दिखाई दे रही है।
आज जिले की झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। इन छह पंचायत समितियों की 167 ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से गांवों में चुनावी सरगर्मी बनी हुई थी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.