Delhi weather update: दिल्ली तपना शुरू हो चुकी है। आज बृहस्पतिवार को पारा 40 पार जा चुका है। बढ़ती गर्मी से जनता का हाल बेहाल है। इसके ऊपर पलूशन भी अपना खौफनाक रूप धारण करता दिख रहा है। ऐसे में दिल्लीवासियों की गर्मी के साथ-साथ जहरीली हवा ने मुसीबत और बढ़ा दी है। आंकड़ों की तुलना करें, तो पता चलेगा कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम की पहली गर्मी महसूस की गई और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ये इस साल का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। पालम में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।
इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 226 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इसके कारण अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में GRAPE-1 को लागू करना पड़ा। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0-50 के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। ऐसे में दिल्लीवासियों की गर्मी के साथ-साथ जहरीली हवा ने मुसीबत और बढ़ा दी है।
लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। रिज स्टेशन पर उच्चतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।
आयानगर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 18.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play