अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद भारत ने प्रतिक्रिया दी है. इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह अमेरिका का आंतरिक मामला है. भारत ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को वहां की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का मजबूत समर्थन हासिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर ट्रंप को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स, दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.
राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए एक तरह के जनमत संग्रह तौर पर देखे जा रहे इन अमेरिकी मिडटर्म चुनावों ने उनके उन फैसलों पर करारा प्रहार किया है, जिनका अमेरिका, दुनिया और भारत पर गहरा असर पड़ा था. पिछले दो वर्षों में, टैरिफ, व्यापार, वीजा प्रतिबंधों, लोगों के डिपोर्टेशन और पाकिस्तान की सेना के साथ अमेरिका के करीबी संबंधों को लेकर भारत-अमेरिका रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं.
गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दायर मुकदमा
विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ दायर मुकदमे को भी खारिज कर दिया. इससे पहले, एक अमेरिकी संघीय अदालत ने पन्नू को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को भारतीय अदालतों के जरिए समन तामील कराने की अनुमति दे दी थी.
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने उच्च अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोपों को खारिज करते हैं. साथ ही, हम इन बेबुनियाद मुकदमों को भी खारिज करते हैं. भारत में न्यायिक दस्तावेजों को तामील कराने का अनुरोध केवल भारत के विधि एवं न्याय मंत्रालय के माध्यम से ही भेजा जा सकता है.” यह मामला पन्नू द्वारा दायर किए गए दीवानी मुकदमे से जुड़ा है, जिस पर न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की अमेरिकी जिला अदालत ने एक आदेश दिया था.
4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.