टाटा का C295 विमान कारखाने से निकलने के लिए तैयार, रक्षा निर्माण में नया मील का पत्थर – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की वडोदरा फैक्ट्री में भारत में निर्मि …और पढ़ें
टाटा कारखाने से तैयार हो रहा भारत का पहला C295 सैन्य परिवहन विमान (फोटो- आईएएनएस)
टाटा ने रचा इतिहास, तैयार हुआ देश का पहला निजी सैन्य विमान
 भारत में ही बनकर तैयार हुआ खतरनाक C295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की वडोदरा फैक्ट्री में भारत में निर्मित पहला C295 सैन्य परिवहन विमान जल्द ही असेंबली लाइन से बाहर आने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह घटना भारतीय वायुसेना की क्षमता विस्तार और स्वदेशी रक्षा विनिर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। C295 विमान एयरबस डिफेंस एंड स्पेस और टाटा समूह के संयुक्त उद्यम के तहत भारत में लाइसेंस के तहत बनाया जा रहा है।
टाटा समूह की इस फैक्ट्री में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं स्थापित की गई हैं और सैकड़ों स्थानीय इंजीनियरों तथा टेक्निशियनों को प्रशिक्षित किया गया है। यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती प्रदान कर रही है।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पहला भारतीय निर्मित C295 विमान 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक भारतीय वायुसेना को सौंपा जा सकता है। इससे पहले कई महत्वपूर्ण माइलस्टोन जैसे विंग बॉक्स, फ्यूजलाज और अन्य क्रिटिकल कंपोनेंट्स का स्वदेशी उत्पादन शुरू हो चुका है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News