टिहरी झील में आज से 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। यह पहली बार है जब इस प्रतियोगिता का आयोजन टिहरी में किया जा रहा है, जिससे प्रदेश को एक बड़ी खेल पहचान मिलने जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 9 बजे प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके लिए वे सुबह 8:40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से टिहरी के कोटी कॉलोनी हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से झील स्थल तक पहुंचेंगे।
8 से 12 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर की 19 पुलिस टीमों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोमांचक जल क्रीड़ा स्पर्धाएं देखने को मिलेंगी।
पहली बार टिहरी में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन
टिहरी झील में पहली बार ऑल इंडिया पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स क्लस्टर प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। यह आयोजन प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे टिहरी को राष्ट्रीय स्तर पर वॉटर स्पोर्ट्स हब के रूप में पहचान मिलेगी।
इस प्रतियोगिता में देशभर की 19 पुलिस टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो विभिन्न जल क्रीड़ाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कायकिंग, कैनोइंग और रोइंग में दिखेगा दम
एआईपीडब्ल्यूएससी प्रतियोगिता के तहत कायकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसी प्रमुख जल क्रीड़ा स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। कुल 52 इवेंट्स में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
पांच दिनों तक चलने वाली इन स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और अलग-अलग राज्यों की टीमें पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सुबह से तैनात पुलिस
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए टिहरी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुबह से ही पूरे इलाके में चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है और झील क्षेत्र के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।
हेलीपैड से लेकर आयोजन स्थल तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.