समस्तीपुर, निज संवाददाता। बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हैं। समस्तीपुर जिले में उपलब्ध पूर्व की जिला स्तरीय अधियाचना के अनुसार शिक्षक के 1086 पद रिक्त हैं। इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के हैं। कक्षा 6 वीं-8 वीं में 235 और कक्षा 11वीं-12 वीं में 170 पद रिक्त बताए गए हैं। जिला स्तर पर उपलब्ध विषयवार रिक्ति को देखा जाए, तो कक्षा 1 से 5 में सामान्य शिक्षक के 138 और उर्दू के 32 पद हैं। कक्षा 6 से 8 में अंग्रेजी के 93, गणित-विज्ञान के 62, संस्कृत के 27, सामाजिक विज्ञान के 19, हिंदी के 18 और उर्दू के 16 पद रिक्त हैं।
माध्यमिक में संस्कृत के सर्वाधिक पद कक्षा 9 वीं-10 वीं में सबसे अधिक 122 पद संस्कृत के हैं। इसके अलावा, अंग्रेजी के 39, हिंदी के 38, सामाजिक विज्ञान के 29 और उर्दू के 28 पद रिक्त हैं। नृत्य कला के 11, विज्ञान के 8, फारसी के 5 और अरबी के 3 पद भी शामिल हैं। अल्पदृष्टि बाधित तथा वाच्य व भाषा दिव्यांगता से संबंधित पद भी अधियाचना में शामिल हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play