Top News Today: तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद सायोनी घोष ने भाजपा समर्थक गुट में शामिल होने के बाद रविवार को पहली बार मुंह खोला। दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। सही समय आने पर ही बोलूंगी। आपको नहीं, अपने क्षेत्र के लोगों को जवाब दूंगी। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान के साथ डील पर हस्ताक्षर की बात कही है, लेकिन तेहरान ने अभी हरी झंडी नहीं दी है। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म करने वाले प्रस्तावित समझौते पर तेहरान का रुख अभी विचाराधीन है और कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की विद्रोही सांसद सायोनी घोष ने रविवार को दिल्ली पहुंचकर पूरे विवाद पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत का झंडा उठाने वाली घोष ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि भी कुछ नहीं कहूंगी। सही समय आने पर बोलूंगी। जवाब अपने क्षेत्र के लोगों को दूंगी, आपको नहीं। बता दें कि सायोनी ने काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल होने के बाद यह बयान दिया। पढ़ें पूरी खबर…
इस बीच टीएमसी बागी खेमे की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि दो और सांसद उनके साथ आने वाले हैं, जिसके बाद लोकसभा में उनका गुट 22 सांसदों का हो जाएगा। कोलकाता एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमारे साथ 22 सांसद हैं। हम सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलेंगे और अलग गुट के रूप में मान्यता की मांग करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
सांसदों में बगावत की अटकलों को झटका लगते दिख रहा है। रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सभी नौ लोकसभा सांसद मौजूद रहे। चार सांसद व्यक्तिगत रूप से और पांच वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया कि सभी सांसद एकजुट हैं। संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कि अफवाहें फैलाना बंद करें। पार्टी पूरी तरह एकजुट है। टीएमसी के बाद शिवसेना (यूबीटी) में भी बगावत की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बैठक ने इन पर विराम लगा दिया। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर की घोषणा की, लेकिन तेहरान ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए प्रस्तावित समझौते पर विचार जारी है। ईरानी वार्ता दल के सूत्र ने स्पष्ट किया कि इस्लामिक गणराज्य ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया और न ही कोई आधिकारिक घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रविवार को नीस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनोवेशन भारत के डीएनए में है। मोदी ने आगे कहा कि भारत और फ्रांस का संबंध केवल व्यापार या रणनीतिक साझेदारी से आगे है। यह साझा मूल्यों, साझा विजन और नवाचार पर आधारित है। दोनों देशों ने मिलकर कई वैश्विक चुनौतियों का सामना किया है। आज हम फ्रांस के साथ भारत इनोवेट्स की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने मैक्रों का भारत इनोवेट्स में शामिल होने के लिए आभार जताया। पढ़ें पूरी खबर…
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play