गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र से ट्रैफिक उपनिरीक्षक की बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों ने विजयनगर पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने युवक को जेल और किशोर को बाल सुधार गृह भेजा है।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मंगलवार देर रात उपनिरीक्षक उमेश कुमार प्रताप विहार चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान डीपीएस रेडलाइट की ओर से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घबराहट में बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने पहले नंबर प्लेट नहीं होने के कारण डरकर भागने की बात कही। सख्ती से पूछताछ करने पर बाइक चालक ने नाम आशीष ठाकुर उर्फ रिक्की निवासी गोशाला फाटक बताया, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा लड़का 17 वर्षीय किशोर निकला। एसीपी के मुताबिक, जांच में पता चला कि बरामद बाइक ट्रैफिक उपनिरीक्षक रमेश तेवतिया की थी। बीते 10 जून को ड्यूटी के दौरान आरोपियों ने उनकी बाइक चोरी की थी। इस संबंध में ट्रैफिक उपनिरीक्षक ने 14 जून को वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसीपी के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बाइक लेकर वाहन चोरी करने निकले थे, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
योगेन्द्र सागर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play