टीबी उन्मूलन : 100 दिन में 31 लाख लोगों की स्क्रीनिंग – Hindustan

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश टीबी उन्मूलन अभियान में देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा है। 100-दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में 31 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, 1.85 लाख नए टीबी मरीजों की पहचान और करीब 52 हजार बिना लक्षण वाले मरीजों का भी पता लगाया गया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बनकर उभरा है। यह जानकारी मंगलवार को एम्स में आयोजित टीबी उन्मूलन पर तकनीकी संगोष्ठी में दी गई। मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष ने कहा कि नवाचार, प्रौद्योगिकी, साझेदारी और जनभागीदारी प्रदेश की टीबी उन्मूलन यात्रा के चार प्रमुख आधार हैं।
अब केवल लक्षण आधारित जांच नहीं, बल्कि जोखिम आधारित सक्रिय सर्विलांस, शीघ्र पहचान, त्वरित निदान और लगातार निगरानी पर जोर देना होगा।एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि संस्थान राज्य सरकार के साथ मिलकर टीबी की शीघ्र पहचान, बेहतर उपचार और अनुसंधान के माध्यम से अभियान को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना ने बताया कि 24 मार्च से शुरू हुए 100-दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 ने प्रदेश में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम को नई गति दी है। संगोष्ठी में निदान, उपचार, निजी क्षेत्र की भागीदारी और सामुदायिक जनभागीदारी पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में 60 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया। इनमें पद्मश्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद, केजीएमयू के प्रो. डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी समेत देशभर के चिकित्सक और जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News