टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज… शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द हो सकते हैं रवाना, आखिरी 2 टेस्ट खेलेंगे – News18 हिंदी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खुशखबरी है.मैच विनर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द रवाना हो सकते हैं. शमी इस समय सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेल रहे हैं.वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी 5 मैचों की सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं. उनकी ‘प्लेइंग किट’ पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. और एनसीए की मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलना बस औपचारिकता मात्र है. बंगाल के इस अनुभवी क्रिकेटर के लिए 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू हो रहे टेस्ट में खेलना आसान नहीं हो सकता है, लेकिन यह तय है कि वह ‘बॉक्सिंग डे’ (26 दिसंबर) को मेलबर्न में चौथे टेस्ट में खेलेंगे.
इस क्रिकेटर के करीबी एक सूत्र ने बताया कि एनसीए से फिटनेस प्रमाण पत्र बहुत जल्द मिल जाएगा. सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की भारतीय किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दी गई है. वह मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट को पूरा करेंगे और फिर रवाना हो जाएंगे.’ शमी (34 साल) ने भारत के लिए पिछला टूर्नामेंट नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में खेला था और इसके बाद टखने की सर्जरी के कारण उन्हें लंबे समय तक बाहर रहना पड़ा.
बुमराह पर बहुत दबाव है… शमी को जल्दी भेजो ऑस्ट्रेलिया, शास्त्री से नहीं देखी जा रही जसप्रीत की तकलीफ
मेडिकल टीम शमी का आकलन करेगी
न्यूजीलैंड के खिलाफ उनकी वापसी तय लग रही थी, लेकिन इससे ठीक पहले शमी के घुटने में सूजन आ गई जिससे उनकी वापसी में देरी हुई. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नॉकआउट दौर बेंगलुरु में हो रहा है, इसलिए उम्मीद है कि एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) की मेडिकल टीम के प्रमुख डॉ. नितिन पटेल और ‘स्ट्रेंथ’ और अनुकूलन ट्रेनर निशांत बोरदोलोई बंगाल के राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में टीम का अभियान खत्म होने के बाद उनका आकलन करेंगे.
‘शमी कल तक बेंगलुरु में हमारे साथ जुड़ जाएंगे’
बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला अपने मुख्य गेंदबाज पर नजर रखे हुए हैं.उन्होंने कहा, शमी चंडीगढ़ के खिलाफ हमारे लिए प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेंगे.वह कल तक बेंगलुरु में हमारे साथ जुड़ जाएंगे. हालांकि, मुझे नहीं पता कि अगर हम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं तो वह उपलब्ध होंगे या नहीं. लगता है कि वह फिट होंगे और ऑस्ट्रेलिया के आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे.’ शुक्ला भी भारत के पूर्व प्रमुख रवि शास्त्री के विचार से सहमत हैं जिन्हें लगता है कि ब्रिस्बेन में शमी की जरूरत है. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन कमेंट्री में कहा कि शमी की टीम इंडिया को जरूरत है. शास्त्री ने कहा कि बुमराह पर ज्यादा दबाव है इसलिए शमी का वहां जाना बेहद जरूररी है.
Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Mohammed Shami

21 क्विंटल धान की बालियों से सजा काशी में मां अन्नपूर्णा का दरबार, किसानों ने टेका मत्था, देखें तस्वीरें
PHOTOS: झारखंड की ये जगह प्री-वेडिंग शूट और हनीमून के लिए बेस्ट, यहां मिलेगा गोवा वाला मजा, सेफ भी
ठाठ-बांट से निकली बारात… खरगोन में इस अनोखे परंपरा से हुआ राम-जानकी विवाह, जानें क्या है खास!
गाजियाबाद में यहां मिलता लजीज बिरयानी, स्वाद ऐसा कि सुबह 4:00 बजे से लग जाती है लाइन, देखें Photos
किचन की टाइल्स से चिकनाहट हटाने के 4 आसान घरेलू नुस्खे, देखें Photos
बाबा महाकाल का दर्शन करने में हो रही है परेशानी तो इस टोल फ्री नंबर करें कॉल, तुरंत मिलेगा समाधान
अंजीर के बारे में तो सुना होगा बहुत, पर क्या आप जानते हैं उसके पेड़ के बारे में ये बातें
Pushpa 2 के शोर के बीच BLOCKBUSTER का बजा डंका, OTT पर फिल्म की धमक, अचानक से करने लगी ट्रेंड
न मिर्जापुर 3, न आर्या 3, इन सीरीज का 2024 में रहा बोलबाला, 1 पर तो खूब हुआ था विवाद

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News