—विज्ञापन—
Team India Selection Update: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया एक नई शुरुआत करना चाहेगी. भारत का अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला है. दोनों टीमें एकमात्र टेस्ट मुकाबले में आमने-सामने होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल समेत कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. कुछ नए खिलाड़ियों का नाम रिपोर्ट में सामने आया है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड में जगह मिल सकती है. आइए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें टीम इंडिया में मौका मिल सकता है.
TOI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पंजाब के गुरनूर बराड़ पर सिलेक्टर्स की नजर है. उन्होंने काफी प्रभावित किया है और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 18 मैच खेले हैं और 52 विकेट अपने नाम किए हैं.
राजस्थान के लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज मानव सुथार लगातार घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. पिछले कुछ सीजन से वो लगातार विकेट ले रहे हैं और बल्ले से भी राजस्थान रॉयल्स के लिए योगदान दे रहे हैं. सिलेक्टर्स की नजर उन पर भी है. अगर जडेजा को आराम दिया जाता है, तो सुथार उनकी जगह खेल सकते हैं.
हर्ष दुबे का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड काफी शानदार है. उन्होंने 27 मैचों में 133 विकेट झटके हैं. इसी वजह से सिलेक्टर्स की उन पर नजर है. अभी वो SRH के लिए 5 मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं और अगर उनका ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा, तो अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में उन्हें मौका मिल सकता है.
RCB के स्टार खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल के लिए IPL 2026 शानदार साबित हो रहा है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक सिलेक्टर्स की उन पर नजर है और वो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में खेल सकते हैं.
आकिब नबी ने घरेलू क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है और खूब विकेट चटकाए हैं. इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. आकिब अभी चयनकर्ताओं की नजर में भी हैं. अगर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया जाता है, तो आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in