एंथ्रोपिक ने क्लॉड में किया अपडेट एंथ्रोपिक ने अपने एआई चैटबॉट क्लॉड में अपडेट किया है। अब क्लॉड चैट और कोवर्क का इंटरफेस एक ही जगह मिलेगा। यूजर्स को अलग-अलग टैब या विंडो में जाने की जरूरत नहीं होगी। सिस्टम खुद तय करेगा कि यूजर की जरूरत के हिसाब से चैट, कोवर्क या आर्टिफैक्ट्स में से किस फीचर का इस्तेमाल करना है। कंपनी ने क्लॉड डॉक्स और क्लॉड स्लाइट्स को बीटा वर्जन में पेश किया है。
एमेजॉन का एलेक्सा प्लस अब भारत में उपलब्ध हो गया है। यह पुराने एलेक्सा की तुलना में ज्यादा बातचीत करने और काम पूरे करने की क्षमता पर केंद्रित है। भारत में इसे हिंदी और अंग्रेजी सपोर्ट के साथ लाया गया है। यह स्विगी, मेक माय ट्रिप और जोमैटो जैसी सेवाओं से भी जुड़ सकता है। यह शॉपिंग लिस्ट भी तैयार कर देगा।
गूगल ने पिक्सल का अपडेट जारी कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत पिक्सल ड्रॉप है। इसके जरिए पिक्सल फोन में नए फीचर्स और कई सुधार शामिल किए गए हैं। यह अपडेट पिक्सल 6 से लेकर नई पिक्सल 10 सीरीज तक के डिवाइस में मिलेगा। पिक्सल 6 और पिक्सल 6 प्रो स्मार्टफोन के लिए यह आखिरी बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट होगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play