—विज्ञापन—
Trisha Krishnan Blockbuster Movies List: टॉलीवुड से प्यार करना है तो Trisha Krishnan की इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को जरूर देखें. इसमें आपको इमोशन, रोमांस और सस्पेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं.
अगर आप टॉलीवुड फिल्में देखना चाहते हैं या साउथ की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह 5 ब्लॉकबस्टर फिल्म आपका पूरा मनोरंजन कर सकती है. आइए जानते हैं.
यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई. यह फिल्म तृषा के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी. बारिश के बैकड्रॉप पर बनी प्रभास और तृषा की यह लव स्टोरी आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है. इसमें उनकी मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.
साल 2005 में सिद्धार्थ के साथ आई उनकी यह फिल्म प्यार और परिवार की को दर्शाती है. एक अमीर लड़के का गांव की लड़की के लिए खेत में पसीना बहाना और तृषा का सादगी भरा अभिनय इस फिल्म को बेहद खास बनाता है.
महेश बाबू स्टारर यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी. इसमें तृषा ने ‘पूरी’ का किरदार निभाया, जो काफी चुलबुली और फनी है. एक गंभीर एक्शन फिल्म में उनका किरदार ताजी हवा के झोंके जैसा काम करता है.
मणिरत्नम की इस महागाथा में तृषा ने राजकुमारी कुंदवई के रूप में अपनी रॉयल इमेज दिखाई. उनके लुक्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने यह साबित कर दिया कि वे आज भी ‘साउथ की रानी’ क्यों हैं.
साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म असली ‘गेम चेंजर’वेंकटेश और तृषा स्टारर यह फिल्म इमोशन्स का रोलर-कोस्टर है. इस फिल्म का आखिरी हिस्सा और क्लाइमैक्स असली ‘गेम चेंजर’ है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने India.com में सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत Pocket FM में फ्रीलांसिंग और Zee News Digital में इंटर्नशिप से हुई. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in