Feedback
बेंगलुरु में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें भारत में काम करने के लिए भेजा है. उनका मकसद पीछे मुड़कर देखना नहीं है. उनका फोकस आगे बढ़ने और ठोस नतीजे हासिल करने पर है.
गोर ने कहा कि अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होना जश्न का मौका है. लेकिन वह केवल अतीत की बात करने के लिए भारत नहीं आए हैं. दोनों देशों के लोगों के लिए वास्तविक नतीजे हासिल करना उनकी प्राथमिकता है.
‘बेंगलुरु काम करता है और नतीजे देता है’
अमेरिकी राजदूत ने बेंगलुरु की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह शहर काम करता है. यह नतीजे देता है. यह इंतजार नहीं करता. अमेरिकी प्रशासन भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत-अमेरिका रिश्तों में यही भावना लेकर आए हैं. उन्होंने भी बतौर राजदूत इसी भावना को आगे बढ़ाने की कोशिश की है. गोर ने कहा कि दोनों देशों के लिए हर हफ्ते ऐसे मौकों की तलाश की जाती है, जिसमें दोनों को फायदा हो. उनका जोर ऐसे सहयोग पर है, जिससे भारत और अमेरिका दोनों को फायदा मिल सके.
Honored to mark 250 years of American Independence and celebrate the strength of the U.S.-India partnership in Bengaluru tonight. Across South India, our partnership is driving innovation, expanding investment, strengthening critical supply chains. pic.twitter.com/P3lZhXuEiA
गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका लगभग हर क्षेत्र में साथ काम कर रहे हैं. इसमें द्विपक्षीय व्यापार शामिल है. एयरोस्पेस के क्षेत्र में भी सहयोग हो रहा है. दोनों देश सैन्य अभ्यास कर रहे हैं. डिफेंस सौदों में भी दोनों के बीच सहयोग है.
उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ किसी भी दूसरे देश की तुलना में ज्यादा सैन्य अभ्यास करता है. अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है. फार्मास्युटिकल क्षेत्र का भी उन्होंने जिक्र किया. गोर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र को देखें, भारत और अमेरिका रिकॉर्ड स्तर पर साथ काम कर रहे हैं.
सर्जियो गोर ने TRUST फेलोशिप का भी जिक्र किया. इसे भारत और अमेरिका के बीच नई साझेदारी बताया. इसके तहत दोनों देशों के टॉप रिसर्चर्स साथ काम करेंगे. इसका फोकस भविष्य की अहम तकनीकों पर होगा. इसमें एआई शामिल है. सेमीकंडक्टर भी इसका हिस्सा है. क्वांटम और बायोटेक पर भी काम होगा.
Great to reconnect with Karnataka Chief Minister @DKShivakumar in Bengaluru. U.S.-India ties are gaining momentum in Karnataka across space technology, AI, and trade. Through initiatives like Pax Silica and TRUST, we’re creating opportunities for American and Indian industry… pic.twitter.com/FxUA77e9i8
गोर ने कहा कि ये ऐसी तकनीकें हैं, जो इस सदी को आकार देंगी. दोनों देशों के शोधकर्ताओं को एक साथ लाने से इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा.
सर्जियो गोर ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से भी मुलाकात की. गोर ने कहा कि कर्नाटक में भारत-अमेरिका रिश्ते तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने अंतरिक्ष तकनीक, एआई और व्यापार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि Pax Silica और TRUST जैसी पहलों के जरिए अमेरिकी और भारतीय उद्योगों के लिए नए अवसर बनाए जा रहे हैं.
शुभांशु शुक्ला से भी मिले अमेरिकी राजदूत
सर्जियो गोर ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से भी मुलाकात की. मीटअप की तस्वीरें उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर शेयर की.
उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला से मिलकर उन्हें खुशी हुई. उन्होंने शुभांशु शुक्ला के पूरे सफर की तारीफ की. गोर ने कहा कि नासा में प्रशिक्षण लेने से लेकर Axiom Space के Ax-4 मिशन को पायलट करने तक का उनका सफर खास है. शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग की बेहतरीन मिसाल है.
Enjoyed meeting @gagan_shux, the first Indian astronaut to travel to the @Space_Station. From training at @NASA to piloting @Axiom_Space’s Ax-4 mission, his journey showcases U.S.-India space cooperation at its best. pic.twitter.com/X1InUYpweo
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका की साझेदारी कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है. दक्षिण भारत में यह साझेदारी इनोवेशन बढ़ा रही है. निवेश के मौके पैदा कर रही है. जरूरी सप्लाई चेन को भी मजबूत कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू