Edited By Vijay Jain
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले 48 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को अमेरिकी अदालत ने साढ़े 27 साल की सजा सुनाई है. (Photo-X/@WhiteHouse)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के दोषी पाए गए एक पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका की संघीय अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है. ब्रुकलिन की एक फेडरल कोर्ट ने 48 वर्षीय आसिफ मर्चेंट को 330 महीने यानी 27 साल और 6 महीने जेल की सजा सुनाई है. अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की है. अदालत और न्याय विभाग के मुताबिक, आसिफ मर्चेंट ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का एक प्रशिक्षित एजेंट था. मार्च 2026 में एक फेडरल जूरी ने उसे सीमा पार आतंकवाद फैलाने की कोशिश और सुपारी देकर हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराया था. मंगलवार को यूएस डिस्ट्रिक्ट जज एरिक आर. कोमिटी ने उसे इस मामले में साढ़े 27 साल की सजा सुनाई.
खबर अपडेट हो रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301