Jefferies on Indian Economy: जेफरीज के ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस वुड ने चेतावनी दी है कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए कड़े टैरिफ (शुल्क) भारत की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर डाल सकते हैं। वुड का कहना है कि अगर ये ‘ड्रेकोनियन टैरिफ’ लंबे समय तक जारी रहते हैं, तो भारतीय अर्थव्यवस्था को लगभग 55 से 60 अरब डॉलर तक का झटका लग सकता है। इसका सीधा असर भारत के निर्यात, रोजगार और विदेशी निवेश पर पड़ सकता है, जिससे कई सेक्टर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वुड ने अनुमान लगाया है कि यह नुकसान खासकर उन क्षेत्रों को होगा, जो अमेरिका को निर्यात पर निर्भर हैं। जैसे कि- टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी और इंजीनियरिंग गुड्स। उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ बढ़ने से भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा क्षमता घट जाएगी। जहां पहले भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में सस्ते और आकर्षक माने जाते थे। वहीं अब बढ़े हुए शुल्क के कारण इनकी कीमतें बढ़ जाएंगी। इससे अमेरिकी खरीदार अन्य देशों से सामान आयात करना पसंद कर सकते हैं।
इसके अलावा, यह कदम भारत में निवेश और रोजगार दोनों पर दबाव डाल सकता है। निर्यात घटने से कई उद्योगों में नौकरियों पर असर पड़ेगा और विदेशी निवेशक भी भारत में निवेश करने से हिचक सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को ऐसे हालात में नई नीतियां और राहत पैकेज लाने होंगे, ताकि नुकसान को कम किया जा सके और उद्योगों को सपोर्ट मिल सके।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play