ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को कहा 'Dead Economy'… रूस को जवाब देने में भूले मर्यादा – आज तक

भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने और रूस के साथ कारोबार करने पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तीखी पोस्ट करते हुए India-Russia पर निशाना साधा है. उन्होंने एक बार फिर भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश करार दिया. इसके साथ ही उसके रूस के साथ कारोबार को मुद्दा बनाते हुए लिखा, ‘इन दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं मृत हैं और ये मिलकर इसे और नीचे ले जा सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या करता है. 
Donald Trump ने यह तीखा हमला वाशिंगटन द्वारा 1 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी शुल्क लगाने के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद किया गाय है. ट्रंप ने भारत पर निशाना साधते हुए उसके व्यापारिक साझेदार मास्को को भी नहीं बख्शा. क्रेमलिन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका और रूस लगभग कोई व्यापार एक साथ नहीं करते और ऐसा ही रहना चाहिए. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि भारत रूस के साथ क्या-क्या करता है, लेकिन वे दोनों मिलकर अपनी Dead Economies को और नीचे गिरा सकते हैं, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. 
Trump On India Russia Economy
भारत और रूस की दोस्ती को लेकर ये पहली बार नहीं है, जबकि ट्रंप मर्यादा भूलते हुए तीखे हमले कर रहे हैं. हालांकि, यह ताजा पोस्ट रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव की हालिया टिप्पणियों का प्रत्यक्ष जवाब नजर आ रहा है, जिन्होंने चेतावनी दी थी कि Trump रूस के साथ अल्टीमेटम गेम” खेल रहे हैं. इसके बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रूस के असफल पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव, जो सोचते हैं कि वे अभी भी राष्ट्रपति हैं, उनसे कहिए कि वे अपने शब्दों पर ध्यान दें, क्योंकि वे बहुत खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं!
US Tariff पर भारत का रुख 
इस बीच बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाए जाने और रूस के साथ कारोबार पर जुर्माने की धमकी को लेकर भारत की ओर से भी अपना रुख साफ किया गया है. टैरिफ के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद सरकार ने अपने किसानों, उद्यमियों और MSME के हितों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News