Feedback
अमेरिका के सदर्न कैलिफोर्निया में मालगाड़ियों से करोड़ों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में 14 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह ने करीब दो साल में 2.25 करोड़ डॉलर यानी लगभग ₹208 करोड़ का सामान चुराया. लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा यह है कि ये चोर चोरी तो करते ही थे साथ ही खुद इसका वीडियो भी बनाते थे. चोरी के पूरी वारदात को कैमरे में कैद करते थे.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इन चोरों ने फरवरी 2024 से अगस्त 2026 के बीच कई मालगाड़ियों को निशाना बनाया. इन ट्रेनों में जूते, पावर टूल्स और दूसरे महंगे उपभोक्ता सामान लदे होते थे.
पहले ट्रेन रुकवाते, फिर माल लूटते
पहले ये ट्रकों और वैन से रेलवे ट्रैक के पास पहुंचते थे. इसके बाद गिरोह के कुछ सदस्य मालगाड़ी पर चढ़ जाते और उसे बंद कर देते थे. इससे ट्रेन को अचानक आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोकना पड़ता था.
ट्रेन के रुकते ही उसमें रखा सामान बाहर निकाला जाता और इंतजार कर रहे ट्रकों और वैन में भर दिया जाता. इसके बाद सामान को ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले घरों में ले जाया जाता था. यहां से इसे काले बाजार में बेच दिया जाता था.
This morning we arrested a train robbery crew. Nathan Daniel Angel, 21, of East Los Angeles, and 13 co-defendants have been federally charged with orchestrating a $22.5 million cargo theft conspiracy. The indictment alleges the crew burglarized at least 36 freight trains across Southern California, stealing Nike sneakers, Milwaukee tools, electronics, and other merchandise for black-market resale. The defendants allegedly stopped trains by cutting air hoses, boarded rail cars, moved the goods to stash houses, and sold them via fence networks and social media. Train robberies cause enormous economic damage because of the valuable cargo involved. These defendants face long federal prison sentences if convicted. All are presumed innocent until proven guilty.
चोरी का वीडियो खुद बनाते थे
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात जांच के दौरान सामने आई. अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, गिरोह के सदस्य चोरी किए गए सामान की जानकारी समूह चैट में साझा करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने चोरी के दौरान के फोटो और वीडियो भी बनाए और उन्हें आपस में शेयर किया.
यानी जिस चोरी के लिए उन पर अब मुकदमा चल रहा है, उसके सबूतों का कुछ हिस्सा उनके अपने बनाए वीडियो और चैट से भी सामने आया.
21 साल के आरोपी पर गिरोह चलाने का आरोप
इस मामले में सबसे कम उम्र का आरोपी 21 साल का है. अभियोजकों ने उस पर कथित ऑपरेशन का नेतृत्व करने का आरोप लगाया है. बाकी 13 आरोपियों की उम्र 23 से 38 साल के बीच है.
सभी 14 आरोपियों पर साजिश और दूसरे राज्यों के बीच रेल से भेजे जा रहे सामान की चोरी से जुड़े कई आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा रेल कंपनियों के खिलाफ हिंसा से जुड़े दो आरोप भी हैं. सभी आरोपियों को लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में पेश किया गया.
दोषी साबित हुए तो कड़ी सजा
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, साजिश के आरोप में दोषी पाए जाने पर 5 साल तक की जेल हो सकती है. चोरी के प्रत्येक आरोप में 10 साल तक की सजा हो सकती है. वहीं रेल कंपनियों के खिलाफ हिंसा वाले आरोपों में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है.
लॉस एंजिल्स काउंटी के जिला अटॉर्नी नाथन जे. होचमैन ने कहा कि जांच का मकसद सिर्फ चोरी करने वालों को पकड़ना नहीं, बल्कि चोरी के सामान से पैसा कमाने वाले लोगों तक पहुंचना भी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू