ट्रेन में सीट को लेकर बवाल! महिला और GRP कॉन्स्टेबल के बीच जमकर हुई मारपीट, 6 यात्रियों पर केस – AajTak

Feedback
ट्रेन में सफर के दौरान सीट को लेकर होने वाला विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस तक पहुंच गया. अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में दो परिवारों के बीच सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी शुरू हुई. आरोप है कि इस दौरान मौके पर पहुंचे जीआरपी के एक कॉन्स्टेबल और महिला पक्ष के बीच भी विवाद हो गया.
महिला ने कॉन्स्टेबल पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं, जीआरपी मुरादाबाद का कहना है कि ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ छह यात्रियों ने मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी काम में रुकावट डाली. इस पूरे मामले में जीआरपी नजीबाबाद में चार महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. इनमें से दो युवकों को गिरफ्तार कर मुरादाबाद ले जाया गया. घटना को लेकर महिला पक्ष के आरोप और जीआरपी का पक्ष एक-दूसरे से अलग है.
यहां देखें वीडियो
दरअसल, बुधवार 18 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन से जननायक एक्सप्रेस नजीबाबाद के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन में बिहार की रहने वाली एक महिला अपनी सीट पर लेटी हुई थी. इसी दौरान दूसरे परिवार की एक महिला ने उससे बैठने के लिए जगह मांगी. आरोप है कि महिला के सीट खाली न करने पर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
इस मामले को लेकर महिला का कहना है कि वह छठ पूजा के बाद अपने घर लौट रही थी. वह हाई ब्लड प्रेशर की पेशेंट है और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. ऐसे में पास बैठे एक यात्री ने उसे अपनी सीट पर आराम करने के लिए जगह दे दी थी. पीड़ित महिला की बेटी का कहना है कि शुरुआत में कोच में सभी यात्री अपनी-अपनी सीटों पर बैठे थे.
इसी दौरान दो महिलाओं को बैठने के लिए जगह चाहिए थी. वे आगे चली गईं, लेकिन कुछ देर बाद जीआरपी का एक सिपाही उन्हें अपने साथ लेकर वापस आया और उन्हें बैठाने के लिए कहने लगा.
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: BRD मेडिकल कालेज के ट्रॉमा वार्ड में इंटर्न डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, Video
पीड़ित महिला की बेटी का आरोप है कि उस समय पहले से ही सीटों पर लोग बैठे थे और जगह नहीं होने के कारण वे दूसरी महिला को नहीं बैठा सके. इसके बाद सिपाही ने अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. बेटी का कहना है कि इसी दौरान सिपाही ने उसका कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. महिला पक्ष का आरोप है कि इस दौरान जीआरपी के कॉन्स्टेबल ने उसकी मां के साथ मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं.
जीआरपी का दावा- छह यात्रियों ने सिपाहियों के साथ की मारपीट
दूसरी तरफ, जीआरपी मुरादाबाद का अलग पक्ष सामने आया है. जीआरपी के मुताबिक, 18 नवंबर को जननायक एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ छह लोगों ने मारपीट और गाली-गलौज की. जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप है.
इस मामले में जीआरपी मुरादाबाद थाने में चंदन ठाकुर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. इसमें मारपीट, धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं. जीआरपी ने इस मामले में दरभंगा के बहेड़ी निवासी 20 वर्षीय चंदन ठाकुर और समस्तीपुर जिले के 20 वर्षीय पिक्कू कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया.
Bijnor Dispute Over Seat Train Escalates to Fight Woman GRP Constable
घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात रेलवे पुलिस के अधिकारी नजीबाबाद पहुंचे. आरपीएफ कमांडेंट ऋषि कुमार शुक्ला और मुरादाबाद जीआरपी इंस्पेक्टर कमल किशोर ने आरपीएफ प्रभारी विपिन कुमार की मौजूदगी में दोनों सिपाहियों और बिहार के लोगों से बातचीत की. अधिकारियों ने दोनों पक्षों से घटना के बारे में जानकारी ली. इसके बाद महिला और उसकी बेटियां दूसरी ट्रेन से रवाना हो गईं, जबकि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को जीआरपी अपने साथ मुरादाबाद ले गई.
सामने आए वीडियो में क्या दिखाई दिया?
इस मामले को लेकर दो वीडियो सामने आए हैं. इनमें सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान ट्रेन के कोच की हालत दिखाई दे रही है. वीडियो में एक महिला सीट पर लेटी नजर आ रही है, जबकि कुछ यात्री ट्रेन में खड़े हैं. इनमें कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर भी खड़ी हैं.
वीडियो में कुछ महिलाएं सीट पर लेटी महिला से लेटने के बजाय बैठने और दूसरी महिला को जगह देने के लिए कहती नजर आती हैं. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू होती दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें: नागपुर के मेयो अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों में मारपीट, वारदात CCTV में कैद, दोनों पक्षों ने कराई FIR
इसके बाद जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचते हैं और महिलाओं को बैठाने के लिए जगह दिलाने की कोशिश करते नजर आते हैं. वीडियो में महिला को मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते हुए भी देखा जा सकता है.
हालांकि, इन वीडियो में दिखाई देने वाले घटनाक्रम के आधार पर ही यह तय नहीं किया जा सकता कि मारपीट की शुरुआत किसने की या किस पक्ष की ओर से पहले हाथ उठाया गया. इस मामले में महिला पक्ष जीआरपी कॉन्स्टेबल पर मारपीट का आरोप लगा रहा है, जबकि जीआरपी की ओर से छह यात्रियों पर अपने जवानों के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कराया गया है.
एक तरफ महिला की बेटी का कहना है कि सीट को लेकर विवाद के दौरान सिपाही ने उसका कॉलर पकड़ा और उसकी मां के साथ मारपीट की. दूसरी तरफ जीआरपी का आरोप है कि एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ यात्रियों ने मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली. फिलहाल, दोनों पक्षों के आरोपों के बीच इस घटना को लेकर कई सवाल बने हुए हैं. सीट मांगने से शुरू हुआ विवाद आखिर मारपीट तक कैसे पहुंचा और किसने पहले हाथ उठाया, यह जांच का विषय है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News