ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! दिल्ली के इस रेलवे स्टेशन पर 13 अक्टूबर तक नहीं रुकेगी के ट्रेनें, जानिए वज – India.Com

Indian Railway News (Image: Canva)
दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. स्टेशन पर अपग्रेड और विकास का काम चल रहा है, जिसकी वजह से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, यह काम 13 अक्टूबर तक चलेगा. इस दौरान कुछ ट्रेनें दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नया शेड्यूल जरूर देख लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. रेलवे का कहना है कि स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव कुछ समय के लिए किया गया है.
रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर अब 16 जुलाई से 13 अक्टूबर तक दिल्ली कैंट की जगह केवल शकूरबस्ती तक चलेगी. वहीं 09609 उदयपुर सिटी-योगा सिटी ऋषिकेश वीकली स्पेशल और 09611 अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल भी इस दौरान दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. इसके अलावा जोधपुर, बीकानेर, साबरमती, जैसलमेर, ओखा, लालगढ़, बरेली, भुज, हरिद्वार, उदयपुर और भागत की कोठी से चलने वाली कई ट्रेनों का भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव 13 अक्टूबर तक बंद रहेगा. अगर आपकी यात्रा इन ट्रेनों से है, तो रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर नया टाइम टेबल जरूर देख लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां उन्होंने पहले Zee News हिंदी में काम किया और वर्तमान में India.com हिंदी में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. ऋषभ यहां देश-दुनिया की खबरों के साथ-साथ टेक और … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News