ठरड़ा शिवालय में सावन के तीसरे सोमवार उमड़ी भीड़: सवा तीन फीट ऊंचे शिवलिंग पर किया अभिषेक, 29 अगस्त को होगा… – bhaskar.com

सुजानगढ़ के प्राचीन ठरड़ा शिवालय में सावन महोत्सव के तीसरे सोमवार को पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यहां स्थित सवा तीन फीट के शिवलिंग पर जल, दूध, बिल्व पत्र चढ़ाकर अभिषेक किए।
श्री शिवालय मन्दिर सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी जगदीश खोड़ ने बताया – प्राचीन शिवालय में पूरे सावन के महीने में भक्तों की आवाजाही रहती है। वहीं हर सोमवार मेले का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही रोजाना सुबह शाम अलग अलग यजमानों के द्वारा विशेष पूजा व रुद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
29 अगस्त को हवन व महाप्रसाद के साथ सावन महोत्सव का समापन होगा। समिति के निर्मल सिंगोदिया, विनय माटोलिया, पंकज गोयनका, बंकट बोचीवाल, राजकुमार नवहाल व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News