डिंपल यादव के समर्थन में उतरे NDA के सांसद, संसद में मौलाना रशीदी के खिलाफ किया प्रदर्शन – News24 Hindi

—विज्ञापन—
एआईआईए अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की अपमानजनक टिप्पणी पर एनडीए सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ टिप्पणी की थी। वहीं, इस मामले पर लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि जिस तरह से सांप्रदायिकता के आधार पर एक महिला की गरिमा को निशाना बनाया गया, उसके खिलाफ सभी आवाज उठा रहे हैं।
पार्टी की कोई भी विचारधारा हो, लेकिन महिलाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए एक साथ आना चाहिए। सबसे शर्मनाक बात यह है कि अखिलेश यादव ने अपनी राजनीति के लिए अपनी पत्नी के समर्थन में आवाज नहीं उठाई है। 
#WATCH | Delhi | On AIIA President Moulana Sajid Rashidi’s derogatory remark against SP MP Dimple Yadav, LJP (Ram Vilas) MP Shambhavi Choudhary says, “We are raising our voice against the way a woman’s dignity was targeted based on communalism. The party may have any ideology,… pic.twitter.com/YbDU5glPhr
— ANI (@ANI) July 28, 2025


#WATCH | Delhi | NDA MPs hold a protest outside the Parliament against All India Imam Association (AIIA) President Moulana Sajid Rashidi’s derogatory remark against Samajwadi Party MP Dimple Yadav during a television debate pic.twitter.com/hvknkItEBF
— ANI (@ANI) July 28, 2025



बता दें, एक टेलीविजन पर बहस के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के कपड़ों को लेकर अभद्र कमेंट किया था। उन्होंने डिंपल यादव पर तस्वीरें दिखाते हुए कहा थी कि दो महिलाएं बैठी हैं। जिनमें एक इकरा हसन हैं, जो सिर ढक कर बैठी हैं। वहीं, दूसरी तरफ सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर कमेंट कर दिया। इसके बाद से ही मौलाना की हर कोई कड़ी निंदा कर रहा है। जिसका आज संसद के बाहर एनडीए का प्रोटेस्ट भी देखने को मिला है। 
ये भी पढ़ें- कौन है मौलाना साजिद रशीदी? डिंपल यादव को लेकर विवादित बयान देने पर दर्ज हुई FIR
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News