चम्पावत। डीएफओ धेनु पुरुषोत्तम ने भिंगराड़ा वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएफओ ने सर्वप्रथम मानदेवी अनुभाग अंतर्गत टाकखंदक लीसा डिपो व आवासीय परिसर का निरीक्षण एवं स्टॉक व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उसके बाद भिंगराड़ा अनुभाग अंतर्गत ग्रीन इंडिया योजना के तहत पश्चिमी पाल्विलोन कक्ष संख्या 40 में रोपित किये गए क्षेत्र का निरीक्षण किया गया व पौधों के संरक्षण एवं विकास की समीक्षा की गई। उन्होंने वन विश्राम भवन भिंगराड़ा व पौधालय का निरीक्षण किया गया व पौधशाला में तैयार की जा रही विभिन्न प्रजातियों की पौध व उनके रख-रखाव की स्थिति का मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएफओ विभागीय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संचालित करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया, डिप्टी रेंजर उत्तम नाथ गोस्वामी एवं समस्त वनकर्मी शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play