रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के बीसीए विभाग ने कोडर्स हब डीएसपीएमयू के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मंगलवार को करायी। इसमें बीएससी (आईटी) के शशि कुमार विजेता और बीसीए के सूरज सिंह मुंडा उपविजेता रहे। इससे पहले कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ई-स्पोर्ट्स अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है। इसमें प्रोफेशनल गेमिंग, गेम डेवलपमेंट, ई-स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, डिजिटल कंटेंट, स्ट्रीमिंग व तकनीक समेत कई क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं उपलब्ध हैं। विभाग की समन्वयक डॉ नमिता लाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, टीमवर्क व सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
विभाग के शिक्षकों डॉ धर्मराज कुमार, डॉ सैयद जाफर अब्बास, डॉ रंजय कुमार व श्वेता कुमारी ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में टीमवर्क, रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता, तकनीकी दक्षता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play