प्रिलिम्स के लिये: यूनिकॉर्न (यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना), अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी, क्वाड, आसियान, बिम्सटेक, जिमेक्स, धर्म गार्जियन
मेन्स के लिये: भारत-जापान संबंध, रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा, भारत-जापान संबंधों में प्रमुख चुनौतियाँ एवं आगे की राह
स्रोत: पीआईबी
16वाँ भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के बीच “विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी” की समीक्षा तथा सुदृढ़ीकरण के लिये एक मंच प्रदान किया, जिसमें रक्षा सह-विकास, स्वच्छ ऊर्जा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
भारत-जापान संबंध पारंपरिक द्विपक्षीय सीमाओं से आगे बढ़कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के एक सुदृढ़ स्तंभ के रूप में विकसित हुए हैं। ‘साझा मूल्यों’ से आगे बढ़ते हुए यह साझेदारी अब ‘साझा आर्थिक एवं सुरक्षा हितों’ पर आधारित हो गई है और 21वीं सदी के भू-राजनीतिक परिदृश्य को नया स्वरूप प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है।
दृष्टि मेन्स प्रश्न:
प्रश्न. भारत-जापान संबंध आर्थिक सहयोग से आगे बढ़कर एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं। चर्चा कीजिये।
1. 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का क्या महत्त्व है?
इसने रक्षा सह-विकास, AI, स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक सुरक्षा, सुदृढ़ आपूर्ति शृंखलाओं एवं हिंद-प्रशांत सहयोग पर समझौतों के माध्यम से ‘विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी’ को और मज़बूत किया।
2. सम्मेलन के दौरान घोषित UNICORN प्रोजेक्ट क्या है?
यूनिफाइड कॉम्प्लेक्स रेडियो एंटीना (UNICORN) परियोजना भारत-जापान का पहला रक्षा सह-विकास कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी रक्षा विनिर्माण और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
3. भारत-जापान CEPA क्यों महत्त्वपूर्ण है?
व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (CEPA) व्यापारिक बाधाओं को कम करके द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देता है, जबकि इसकी चल रही समीक्षा का उद्देश्य बाज़ार तक पहुँच तथा आपूर्ति शृंखला के अनुकूलन क्षमता में सुधार करना है।
4. भारत-जापान संबंधों में मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं?
प्रमुख चुनौतियों में उम्मीद से कम द्विपक्षीय व्यापार, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना में देरी, गैर-टैरिफ बाधाएँ, सीमित रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, नियामक बाधाएँ और रूस को लेकर रणनीतिक मतभेद शामिल हैं।
5. भारत-जापान संबंधों को मज़बूत करने के लिये क्या उपाय किये जा सकते हैं?
प्रमुख उपायों में पारस्परिक मान्यता समझौते (MRAs), एक संयुक्त बुनियादी ढाँचा वित्तपोषण तंत्र, कुशल कार्यबल के बीच मज़बूत सहयोग, लघु-बहुपक्षीय साझेदारियों का विस्तार और उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग शामिल हैं।
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किस समूह के सभी चारों देश G20 के सदस्य हैं? (2020)
(a) अर्जेंटीना, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका एवं तुर्की
(b) ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया एवं न्यूज़ीलैंड
(c) ब्राज़ील, ईरान, सऊदी अरब एवं वियतनाम
(d) इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर एवं दक्षिण कोरिया
उत्तर: (a)
प्रश्न 2. निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिये: (2018)
उपर्युक्त में से कौन-कौन आसियान (ए.एस.इ.ए.एन.) के ‘मुक्त व्यापार भागीदारों’ में से हैं?
(a) 1, 2, 4 और 5
(b) 3, 4, 5 और 6
(c) 1, 3, 4 और 5
(d) 2, 3, 4 और 6
उत्तर: (c)
प्रश्न 1. ‘चतुर्भुजीय सुरक्षा संवाद (क्वाड)’ वर्तमान समय में स्वयं को सैनिक गठबंधन से एक व्यापारिक गुट में रूपांतरित कर रहा है, विवेचना कीजिये। (2020)
आज की न्यूज़
एक्सप्लोर करें
नया क्या है?
CSAT दैनिक अभ्यास | तार्किक कौशल (03 जुलाई, 2026)
03 Jul 2026
पीसीएस क्विज़ (03 जुलाई, 2026)
03 Jul 2026
एडिटोरियल क्विज़ (02 जुलाई, 2026)
03 Jul 2026
करेंट अफेयर्स क्विज़ (03 जुलाई, 2026)
03 Jul 2026
गणित (02 जुलाई, 2026)
02 Jul 2026
पीसीएस क्विज़ (02 जुलाई, 2026)
02 Jul 2026
तिथिवार संग्रह
मासिक एवं वार्षिक संग्रह
नया क्या है?
CSAT दैनिक अभ्यास | तार्किक कौशल (03 जुलाई, 2026)
03 Jul 2026
पीसीएस क्विज़ (03 जुलाई, 2026)
03 Jul 2026
एडिटोरियल क्विज़ (02 जुलाई, 2026)
03 Jul 2026
करेंट अफेयर्स क्विज़ (03 जुलाई, 2026)
03 Jul 2026
गणित (02 जुलाई, 2026)
02 Jul 2026
पीसीएस क्विज़ (02 जुलाई, 2026)
02 Jul 2026