डॉन 3 विवाद में सलमान खान की एंट्री? रणवीर-फरहान अख्तर के बीच कराएंगे सुलह – AajTak

Feedback
बॉलीवुड में इस समय रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के झगड़े की चर्चा चल रही है. जबसे रणवीर ने डॉन 3 फिल्म छोड़ी है, तबसे दोनों के रिश्ते बिगड़ गए हैं. फरहान रणवीर से उन्हें हुए नुकसान की भरपाई चाहते हैं, जिसे धुरंधर एक्टर देने से इनकार कर रहे हैं. ऐसे में फरहान और उनके पार्टनर रितेश सिद्धवानी इस कोशिश में हैं कि उन्हें रणवीर से अपने नुकसान का पैसा मिल जाए.
सोमवार को FWICE ने डॉन 3 मेकर्स की शिकायत के बाद रणवीर सिंह को इंडस्ट्री में बैन भी कर दिया, जिसके बाद उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर अटकलें लगनी शुरू हुईं. मगर इस घटना के बाद रणवीर और फरहान के बीच की लड़ाई और बढ़ गई है. अब दोनों में सुलह कराने के लिए हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान उतरे हैं. 
सलमान कराएंगे सुलह?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, सलमान ने रणवीर और फरहान के बीच हो रही इस लड़ाई को शांत करने का फैसला लिया है. वो चाहते हैं कि दोनों पार्टी बिना मीडिया में किसी तमाशे के अपने-अपने मुद्दे सुलझा लें. बताया जा रहा है कि सलमान रणवीर सिंह को बेहद पसंद करते हैं, और फरहान अख्तर के परिवार से भी उनका गहरा नाता रहा है. उन्होंने दोनों को कॉल करके उनसे कहा कि अपने झगड़े आपस में सुलझा लें, लेकिन अपने-अपने प्रोजेक्ट का भविष्य खराब ना करें.
सुपरस्टार ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव डिफ्रेंसेज होना इस इंडस्ट्री में दशकों से आम बात है. रणवीर से भी उन्होंने लंबी बात की और उनकी भी बात अच्छे से समझी. वो दोनों के बीच मेल-मिलाप कराने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि किसी को भी ये ना लगे कि उनका काम बिगाड़ा जा रहा है. सलमान ने दोनों पक्षों को ये भी सलाह दी कि अब एक इंडस्ट्री के रूप में सोचें. जब इस विवाद की गर्मी थम जाए, तो दोनों मिलकर एक नया प्रोजेक्ट पर साथ काम करें.
फरहान-रणवीर का खत्म होगा झगड़ा?
दिलचस्प बात ये निकलकर सामने आई है कि दोनों फरहान अख्तर और रणवीर सिंह ने सलमान की बातों को ध्यान से सुना और समझा है. दोनों ही सुपरस्टार की बात सुनने के बाद साथ आकर इस झगड़े का हल बिना किसी दूसरी कॉन्ट्रोवर्सी पैदा किए निकालने के लिए तैयार हैं. सलमान फरहान-रणवीर के बीच कोई कानूनी लड़ाई नहीं चाहते हैं, और ना ही वो इस मुद्दे पर फिल्म इंडस्ट्री से कोई अनुचित फैसला सुनना चाहते हैं. वो दोनों पार्टी को अपने मुद्दे खुद बिना किसी तीसरे को शामिल किए सुलझाने की सलाह दे रहे हैं.
सलमान, फरहान को हुए नुकसान में उनके साथ खड़े हैं, और रणवीर सिंह को भी धुरंधर की सक्सेस के बाद एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. हालांकि इसपर अभी तक तीनों पार्टी में से किसी का भी स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. डॉन 3 फिल्म को लेकर विवाद इस समय इंडस्ट्री में काफी बड़ा हो चुका है. देखना है कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर क्या सलमान की बात मानकर सुलह के लिए तैयार होंगे या नहीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News