समस्तीपुर। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में कॉस्मेटिक व्यवसायी सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक के परिजनों के आवेदन पर समस्तीपुर नगर थाना में डॉली कुमारी और उसके पहले पति चंदन कुमार को आरोपित करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर डॉली कुमारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। वहीं, उसके पहले पति चंदन कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि सूरज सोनी और डॉली कुमारी पिछले कुछ महीने से काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला में किराये के मकान में रह रहे थे।
पुलिस को जानकारी मिली है कि डॉली का पहला पति चंदन भी कभी-कभी वहां आता-जाता था। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चंदन की गिरफ्तारी के बाद मामले के पहलुओं से पर्दा उठने की उम्मीद है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला विवाहित है और तीन बच्चों की मां है। उसका मायका मुजफ्फरपुर के सादपुरा में है, जबकि ससुराल समस्तीपुर जिले में है। काजीमोहम्मदपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play