Edited By Khushbu Goyal
कैरोलिन लेविट के इस्तीफे के बाद केटी जकारिया को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया था. (Credit-ANI)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वाशिंगटन स्थित ऑफिशियल रेजिडेंस व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया ने भी इस्तीफा दे दिया है. जकारिया ने 5 दिन के अंदर ही पद छोड़ा है. सोमवार को ही जकारिया ने पद संभाला था और मंगलवार को ही वे व्हाइट हाउस में पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुई थीं. लेकिन मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए वे घबराई हुई लग रही थीं और उन्होंने पत्रकारों के केवल 3 सवालों का ही जवाब दिया. चर्चा है कि मीडिया ब्रीफिंग के बाद ही उन्होंने इस्तीफा देने का मन बनाया या फिर उन्हें हटा दिया गया. मामले में राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
Trump’s new White House Press Secretary Katie Zacharia is completely lost for words and fumbling on her first day as she reads off a script https://t.co/58fMuVbvDg
— Headquarters (@HQNewsNow) October 13, 2026
Trump’s new White House Press Secretary Katie Zacharia is completely lost for words and fumbling on her first day as she reads off a script https://t.co/58fMuVbvDg
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया पद पर बने रहने पर विचार करें. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ऐसा कहा तो संकेत मिले कि नई प्रेस सचिव भी पद छोड़ रही हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया ब्रीफिंग में जकारिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर मैं होता तो पद छोड़ने के बारे में फिर से सोचता. लेकिन जॉर्जिया की यात्रा से लौटने के बाद वे जकारिया से खुलकर बात करेंगे और पद छोड़ने या न छोड़ने का फैसला उन पर छोड़ेंगे, लेकिन उनके लौटने तक वे फैसले पर विचार करें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले अकसर गलत ही साबित होते हैं.
राष्ट्रपति ट्रंप जॉर्जिया में एक राजनीतिक रैली के लिए व्हाइट हाउस से निकल रहे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि केटी जकारिया ने 5 दिन पहले ही प्रेस सचिव का पद संभाला, लेकिन पहली मीडिया ब्रीफिंग में ही वे लड़खड़ा गईं. अपने बैकग्राउंड को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर वे मीडिया के निशाने पर थीं और इस दौरान मीडिया ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया. लेकिन जकारिया वफादार समर्थक हैं. लेकिन जकारिया अमेरिकी सरकार की नेशनल स्पीकर के तौर पर काम करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं. हालांकि जकारिया ने इस्तीफा भेज दिया है, लेकिन फिर भी जकारिया को सोचना चाहिए और बेहतर करने पर विचार करना चाहिए. अगर वे ऐसा नहीं कर पाएंगी तो उन्हें पद से हटाया जाएगा.
President Trump on White House Press Secretary Katie Zacharia: “I thought she was very good.” Q: “You said she’s an attorney. Where did she pass the bar exam? Which state?” Zacharia: “When I moved to China.” Q: “Where did you pass the bar exam?” https://t.co/5xiwyEsVSs
बता दें कि व्हाइट हाउस की नई प्रेस सेक्रेटरी जकारिया के बैकग्राउंड और रिज्यूमे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. केटी जकारिया खुद को वकील बताती रही हैं. फॉक्स न्यूज और न्यूजमैक्स मीडिया आउटलेट्स में कमेंटेटर के तौर पर पहचान बनाई, लेकिन अपने इस प्रोफेशनल करियर के सबूत उन्होंने व्हाइट हाउस को नहीं दिए हैं. वे कहती हैं कि उन्होंने कई साल पहले एक बड़ी लॉ फर्म में काम किया था और बार काउंसिल का एग्जाम भी दिया था, लेकिन वे इसके सबूत भी नहीं दे पाईं. इसलिए उनकी नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप पर भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि जकारिया नियुक्त के समय ट्रंप के लिए सोशल मीडिया कंपनी में काम करती थी. पत्रकारों ने इसी को लेकर उनसे सवाल पूछे तो उन्होंने लड़खड़ाते हुए जवाब दिया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301