अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले कई तरह के सामान पर 50% टैरिफ़ लगाने का एलान किया है. ट्रंप ने कहा कि यह क़दम कनाडा की ओर से कुछ ट्रेड्स में किए जा रहे'असमान व्यवहार' के जवाब में उठाया गया है.
रौनक भैड़ा
इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले कई तरह के सामान पर 50% टैरिफ़ लगाने का एलान किया है.
ट्रंप ने कहा कि यह क़दम अमेरिकी कारों, डेयरी उत्पादों और शराब के साथ किए जा रहे 'असमान व्यवहार' के जवाब में उठाया गया है.
अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक़, नया टैरिफ़ 30 दिनों के भीतर लागू होगा. इस फ़ैसले के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
टैरिफ़ के दायरे में रोज़मर्रा के इस्तेमाल की कई चीजें शामिल हैं. इनमें वाइन, हॉकी स्टिक और सीमेंट जैसे उत्पाद शामिल हैं. हालांकि, ऊर्जा, पोटाश, अहम खनिज और मछली समेत कनाडा के कई बड़े निर्यात को इस टैरिफ़ से बाहर रखा गया है.
उधर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को आने वाले हफ़्तों में और तेज़ करने के लिए तैयार है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में अमेरिकी फ़ैसले को 'एकतरफ़ा व्यापार कार्रवाई' क़रार दिया.
कार्नी ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई की शुरुआत तब हुई थी, जब अमेरिका ने कनाडा-अमेरिका-मेक्सिको समझौते का उल्लंघन करते हुए कई टैरिफ़ लगाए थे.
उन्होंने अपने बयान में "कनाडा की संप्रभुता के लिए ख़तरे" का भी उल्लेख किया. इसे ट्रंप के उस पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही थी.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह.
(कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.)
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक अहम ख़बरें आप तक पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.
सीजेपी का दावा सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया था, जेपी नड्डा की धरना ख़त्म करने की अपील
सीजेपी का दावा- प्रदर्शन ख़त्म नहीं हुआ, अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी धरने पर
103 साल की महिला, जिसने ज़मीन के लिए लड़ी 32 साल की क़ानूनी लड़ाई
स्पेन बना फ़ुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना की हार की 5 अहम वजहें
वियतनाम क्यों बनता जा रहा है भारतीय पर्यटकों की पसंद?
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.