डोनाल्ड ट्रंप ने जारी किया होर्मुज़ स्ट्रेट का नक्शा, बताया अपना इलाका – BBC

ट्रंप की शेयर की गई तस्वीर में होर्मुज़ स्ट्रेट को एक गोले से दिखाया गया है. यह पोस्ट उनके हाल के बयानों के बाद आई है.
अरशद मिसाल
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर होर्मुज़ स्ट्रेट का एक नक्शा शेयर किया है. नक्शे के ऊपर "अमेरिका का नया क्षेत्र" लिखा हुआ है.
ट्रंप की शेयर की गई तस्वीर में होर्मुज़ स्ट्रेट को एक गोले से दिखाया गया है. यह पोस्ट उनके हाल के बयानों के बाद आई है.
ट्रंप ने इससे पहले शुक्रवार को एक चुनावी रैली में कहा था, "मैं अब होर्मुज़ स्ट्रेट को अमेरिका का इलाका घोषित करता हूं."
ट्रंप का यह बयान और नई पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है.
इस रास्ते से गुजरने वाले तेल के जहाज़ों और दूसरे व्यापारिक जहाज़ों की आवाजाही भी काफी कम हो गई है.
इमेज स्रोत, realDonaldTrump
होर्मुज़ स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है. इसके एक तरफ ईरान और दूसरी तरफ ओमान है. इस रास्ते से खाड़ी के देशों का बड़ी मात्रा में तेल और गैस दुनिया के दूसरे हिस्सों तक पहुंचता है.
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर मौजूद इन अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए इनके साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
– राहुल गांधी ने मनुस्मृति के एक उद्धरण को बताया शर्मनाक, बीजेपी ने क्या कहा
– मनन मिश्रा फिर विवादों में, बीसीआई के को-चेयरमैन ने अनियमितता का आरोप लगा मांगा इस्तीफ़ा
– राष्ट्रीय कर्ज़ पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर, अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए कितनी बड़ी ख़तरे की घंटी
– जंतर मंतर प्रोटेस्टः प्रदर्शनकारियों पर फ़ेशियल रिकॉग्निशन तकनीक से कैसे रखी जा रही थी नज़र – बीबीसी पड़ताल
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News