ड्यूटी के बाद भी ऑफिस में रुको… मैनेजर की बात पर Gen Z ने दिया ऐसा जवाब! – AajTak

Feedback
पुराने तौर तरीके से चले आ रहे वर्क कल्चर में जेन जी कहीं दूर-दूर फिट होती नहीं दिख रही हैं. या फिर यूं कहें कि इन तौर-तरीकों में जेन जी फिट होना ही नहीं चाहती. जेन जी कॉर्पोरेट कल्चर का हिस्सा तो बन गई है, लेकिन हर नए दिन उसके किसी व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती है. जेन जी अपने मैनेजर को जवाब देने से नहीं कतराती, ऐसा ही कुछ एक जेन जी एम्प्लॉय ने किया और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जब उसके मैनेजर ने ऑफिस में तब तक रुकने के लिए कहा, जब तक मैनेजमेंट उसे अप्रूवल ना दें.
वायरल हुई मैनेजर और जेन जी एम्प्लॉय की चैट
X पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैनेजर और उसके एम्प्लॉय की बीच ऑफिस में रुकने की बातचीत है. पुरानी पीढ़ियां अपने बॉस को स्ट्रेट फॉर्वर्ड जवाब देने में कतराती थी, लेकिन जेन जी ऐसा करने से बिल्कुल संकोच नहीं करती. अगर उसे लगता है कि कुछ गलत है या कोई चीज सही तरीके से नहीं हो रही या उसे कुछ दिक्कत है तो वो तुरंत उसपर अपनी बात रखता है. 

इस चैट में मैनेजर अपने जेन जी एम्प्लॉय को मैसेज करके कहते हैं कि एम्प्लॉय को तब तक ऑफिस में होना चाहिए, जब तक मैनेजमेंट ये ना बोले कि वर्क डे खत्म हो चुका है. साथ ही मैनेजर आगे लिखते हैं वक्त पर बिना बताए ऑफिस से निकल जाने पर एक्शन भी हो सकता है. 
gen z employees are NOT playing with these managers 😭😭 https://t.co/GAXXKsxZqv

जेन जी एम्प्लॉय का तीखा जवाब
मैनेजर के इस तरह के मैसेज पर दूसरी जेनरेशन शायद घबरा जाती होंगी, लेकिन जेन जी एम्प्लॉय ने इसका कुछ ऐसा जवाब दिया जिसने सबको सोच में डाल दिया. एम्प्लॉय अपने जवाब की शुरुआत एक शब्द ‘अंदरस्टुड’ से करता है, जिसका मतलब है समझ गया. लेकिन वो अपनी बात वहीं खत्म नहीं करता. 
यह भी पढ़ें Kylie Jenner Profile: सबसे बोल्ड है ये Gen Z एक्ट्रेस, बिना शादी हैं 2 बच्चे, अरबों का साम्राज्य
‘शाम 6 बजे खत्म होती है मेरी ड्यूटी’
जेन जी एम्प्लॉय ने आगे लिखा कि उसकी ऑफिस ड्यूटी शाम 6 बजे खत्म होती है और उसने अपने सारे काम भी पूरे कर लिए हैं. अगर कंपनी को उससे तय वक्त के बाद भी काम करवाना है, तो उसे इसकी नई पॉलिसी और ज्यादा काम के बदले मिलने वाली सैलरी या कंपनसेशन की जानकारी लिखित में देनी चाहिए. 
वो ये भी कहता है कि उसे कंपनी के नियमों का पालन करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका मैनेजर बिना उसकी जानकारी के उसके कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें बदल सकता है. 
काम के साथ पर्सनल लाइफ भी जरूरी
ये मामला सिर्फ ऑफिस से वक्त पर घर जाने का नहीं, बल्कि काम और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने का भी है. जेन जी के लिए नौकरी में अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी अपनी लाइफ के लिए टाइम निकालना भी है. वे चाहते हैं कि ऑफिस में उनके काम की कद्र हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके पर्सनल टाइम को नजरअंदाज किया जाए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News