तमिलनाडु अमोनिया गैस लीक हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, जीवन और मौत से लड़ रहे 69 मजदूर – Jagran

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड कंपनी में अमोनिया गैस लीक होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इस हादसे में 80 लोग प्रभावित हुए, जि …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
तिरुवल्लूर में सीफूड कंपनी में अमोनिया गैस रिसाव।
हादसे में अब तक 9 मजदूरों की दुखद मौत।
69 प्रभावित मजदूर अभी भी अस्पताल में इलाजरत।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले (पेरियापालयम के पास) में एक प्राइवेट सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट कंपनी में अमोनिया गैस लीक होने से एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार सुबह एक और मजदूर की मौत की पुष्टि की है। इसे राज्य के हालिया सालों में सबसे बड़े औद्योगिक हादसों में से एक माना जा रहा है।
बता दें कि यह हादसा 21 जून की रात को कन्निगईपेर-मंजंगरनई इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुआ। गैस लीक होने के समय कई मजदूर वहां ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक गैस लीक होने से वहां हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में कुल 80 लोग गैस की चपेट में आए। वहीं हादसे वाली रात 21 जून को 2 लोगों की मौत हुई थी। सोमवार शाम तक यह आंकड़ा 6 पहुंचा और मंगलवार सुबह 3 और मजदूरों के दम तोड़ने के बाद कुल मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।
प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रभावित लोगों में से 2 मजदूर पूरी तरह ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 69 मजदूरों का इलाज अभी भी चेन्नई और तिरुवल्लूर के अलग-अलग अस्पतालों (जैसे राजीव गांधी सरकारी अस्पताल, स्टेनली मेडिकल कॉलेज, वेल्स और वेंकटेश्वर अस्पताल) में चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।
मारे गए ज्यादातर लोग महिला प्रवासी मजदूर थे। प्रशासन के मुताबिक, जान गंवाने वाले 9 लोगों में से 7 मजदूर ओडिशा के रहने वाले थे और 2 मजदूर असम के थे। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अमोनिया गैस के फेफड़ों में जाने (इनहेलेशन) की वजह से मजदूरों को सांस लेने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा आंखों और गले में तेज जलन, लगातार खांसी और सांस फूलने जैसी परेशानियां देखी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 2 की मौत; 67 अस्पताल में भर्ती

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News