Feedback
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में जोरदार धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. पहले 9 लोगों के मारे जाने की आशंका थी, लेकिन मलबा हटाने के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई. वहीं, कम से कम 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह विस्फोट कट्टनारपट्टी इलाके में स्थित एक क्रैकर यूनिट में हुआ, जिसने देखते ही देखते चार यूनिट्स को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और राहत टीमें लगातार मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं. प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती आशंका है कि यह हादसा पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ हो सकता है. अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू