– कोयंबटूर और करूर के अस्पतालों ने वितरण रोका कोयंबटूर, एजेंसी। तमिलनाडु में भाषा नीति को लेकर विवाद जारी है। इस बीच, कोयंबटूर और करूर के सरकारी अस्पतालों में हिंदी समेत तीन भाषाओं के कवर वाली दवाओं का वितरण रोक दिया गया है।अधिकारियों के अनुसार, तीन भाषाओं में छपे कवर के वितरण की जानकारी सामने आने के बाद इनके वितरण पर तुरंत रोक के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, उन्होंने बताया, विवादित पैकेजिंग न तो नई है और न यह दवा हाल में खरीदी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चिंतामणि सहकारी समिति के माध्यम से प्रायोजित ये कवर दवाओं में पिछले 18 महीनों से उपयोग किए जा रहे हैं।
इनमें से कुछ का इस्तेमाल पिछली सरकार के कार्यकाल में भी हुआ था। द्रमुक नेता टीआरबी राजा ने करूर के सरकारी अस्पताल में वितरित दवाओं के कवर की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में तीन-भाषा नीति को गुपचुप तरीके से लागू किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play