तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय ने अपने एक आदेश में सभी अम्मा कैंटीनों के नवीनीकरण का निर्देश दिया है. पिछले काफी समय से अम्मा कैंटीनों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आ रही थीं.
Trending Photos
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के नए सीएम विजय लगातार नए फैसले रहे हैं. सीएम विजय ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसमें एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश की गई है. सोमवार को सीएम सी जोसेफ विजय ने स्पष्ट किया है कि राज्यभर में चल रही अन्ना उनावगमन (अन्ना कैंटीन) को बंद नहीं किया जाएगा और उन्होंने सभी अम्मा कैंटीनों के नवीनीकरण का निर्देश दिया है.
दरअसल, सीएम विजय का यह फैसला जनता को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है. बता दें कि तमिलनाडु में पिछले काफी समय से शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं कि अम्म कैंटीनों में जो खाना परोसा जा रहा है, उसकी गुणवत्ता और स्वाद संतोषजनक नहीं है.
तमिलनाडु में प्रसिद्ध है अम्मा कैंटीन
राज्य के लोगों को स्वादिस्ट और गुणत्तापूर्ण खाना उपलब्धन कराने के उद्देश्य से AIADMK ने अपने शासन के दौरान राज्य में अम्मा कैंटीन बनाया था. इसके बाद किसी सरकार ने इसको बंद नहीं किया, लेकिन इसमें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर हमेशा सवाल खड़े होते रहे हैं. अब उन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सीएम विजय ने सभी अम्मा कैंटीनों के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण का आदेश दिया है.
यह भी पढ़ें: 45°C का कहर! जेब में रखा प्याज और सिर का गमछा काफी नहीं, खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
राज्य में कितनी अम्मा कैंटीन?
बता दें कि तमिलनाडु के सीएम विजय ने अपने आदेश में कहा कि वर्तमान में ग्रेटर चेन्नई नदर निगम के तहत 383 अम्मा कैंटीन संचालित होते हैं. इसके अलावा नगर निगमों और नगरपालिकाओं के तहत 237 अम्मा कैंटीन चलती हैं. हाल में ही शिकायतें मिली थी कि इन अम्मा कैंटीनों में मिलने वाले भोजन गुणवत्तापूर्ण नहीं हैं. सीएम के आदेश में कहा गया है कि अम्मा कैंटीन के लिए आधुनिक रसोई के उपकरण तुरंत खरीदे जाएं और जनता के बीच बिना किसी रुकावट के स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन पहुंचता रहे.
यह भी पढ़ें: अफवाहों पर लगा विराम, केरलम में भी मंच पर दिखे राहुल गांधी, पहले क्या थी चर्चा?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.