—विज्ञापन—
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज धनतेरस का त्योहार है, लेकिन इस मौके पर सोना-चांदी महंगे हो गए हैं। बिहार के पटना में मेट्रो टनल में हादसा हुआ है। लोको इंजन फेल होने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को ढर किया। दिल्ली में एक युवक ने लड़की की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी लगा ली। गाजियाबाद में एक रात में 2 पुलिस वालों समेत 6 लोगों के फ्लैट में लाखों के जेवर और कैश चोरी हो गया। मेरठ में गैस सिलेंडर में रिसाव होने सक दंपति समेत परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। सोनीपत में एक कार डिवाइडर से टकरा गई और हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
तमिलनाडु सरकार ने दिवाली के अवसर पर 30.10.2024 को तमिलनाडु में स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए हाफ डे की छुट्टी की घोषणा की। इसके अलावा 31 अक्टूबर और 1नवंबर को भी छुट्टियां हैं।
तमिलनाडु सरकार ने दिवाली के अवसर पर 30.10.2024 को तमिलनाडु में स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए हाफ डे की छुट्टी की घोषणा की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
तमिलनाडु सरकार ने दिवाली के अवसर पर 30.10.2024 को तमिलनाडु में स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए हाफ डे की छुट्टी की घोषणा की।
राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां लक्ष्मणगढ़ कस्बे के पास एक निजी बस पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 24 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। बस सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
गुजरात के वडोदरा में आज भीषण हादसा हुआ। कचरा खाली कर रहे डंपर 11 हजार किलो वाट की बिजली लाइनों से टच हुआ। डंपर में आग लग गई और वह जलकर राख हो गया। आग में जलकर डंपर के ऊपर बैठे 2 व्यक्ति भी जिंदा जल गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नई सरकार बनते ही 26000 युवाओं को नौकरी देने का उपहार मिला। हरियाणा में हमारी सरकार की पहचान बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी देने की है। हरियाणा के युवाओं में भेदभाव रहित नौकरी मिलने पर उत्सव का माहौल है।
हरियाणा में 26000 नौकरी पाने वाले युवाओं को मेरी तरफ से बधाई।
एकनाथ शिंदे के साथी विधायक श्रीनिवास बंगा लापता हो गए हैं। वे पिछले 14 घंटों से लापता हैं और उनके दोनों फोन भी बंद हैं। वे टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। श्रीनिवास पालघर के सिटिंग विधायक थे। शिंदे गुट से टिकट नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे थे।
गत 9 अक्टूबर को मारे गए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को एक बार फिर धमकी मिली है, लेकिन उन्हें धमकी देने वाले आरोपी गुरफ़ान ख़ान को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ़्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सलमान खान को धमकी देने के मामले में भी वह शामिल हो सकता है।
सलमान खान को धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने नोएडा से 20 साल के गुफरान खान को गिरफ्तार किया है। गुफरान ने धमकी भरी ये कॉल बाबा सिद्दीकि के बेटे जीशान सिद्दीकि को की थी। बाबा सिद्दीकि की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। pic.twitter.com/keigUy0D3A
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 29, 2024
सलमान खान को धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने नोएडा से 20 साल के गुफरान खान को गिरफ्तार किया है। गुफरान ने धमकी भरी ये कॉल बाबा सिद्दीकि के बेटे जीशान सिद्दीकि को की थी। बाबा सिद्दीकि की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। pic.twitter.com/keigUy0D3A
कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है, जिसमें बोकारो से श्वेता सिंह और धनबाद से अजय दुबे को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दूसरे चरण में 20 नवंबर को होगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। श्वेता सिंह 2019 के विधानसभा चुनाव में बोकारो से कांग्रेस की उम्मीदवार थीं, जिसमें उन्हें भाजपा के बिरंची नारायण ने करीब 10,000 वोटों से हराया था। वह दिवंगत समरेश सिंह की बहू हैं, जो बोकारो से पूर्व विधायक थे और झारखंड के कद्दावर नेताओं में से एक थे।
दिल्ली के वजीरपुर इलाके में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। उसने अपने घर में फांसी लगाई। एक युवती पर आरोप लगे हैं। युवती और उसके दोस्त युवक को ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे परेशान होकर ही उसने सुसाइड करने का कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में बीती रात एक साथ 6 फ्लैट में चोरी हो गई। 2 पुलिसकर्मियों के घरों में भी चोरी हुई है। चोर लाखों के जेवर और कैश चुराकर ले गए। एक चोर CCTV में कैद हुआ है। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बिहार के पटना जिले में चल रहे मेट्रो टनल के निर्माण कार्य में हादसा हो गया। पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनआईटी मोड़ के पास निर्माण कार्य के दौरान लोको इंजन के ब्रेक फेल होने से टनल के अंदर अफरा तफ़री मच गई। 25 से ज्यादा मजदूर अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गए। वहीं 2 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। एक के शरीर के 4 टुकड़े हो गए तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। तीसरे की हालत गंभीर है। हादसा लोको इंजन में तकनीकी खामी आने से हुआ। मृतक की पहचान पायलट विजय बेहरा के रूप में हुई।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in