तमिलनाडु: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में केवल दस दिन शेष | आकाशवाणी न्यूज़ – Newsonair

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
मार्च 19, 2026 1:22 अपराह्न
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने में केवल दस दिन शेष रह गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नैयनार नागेन्‍द्रन ने बताया कि एक-दो दिन में आल इंडिया अन्‍ना डीएमके पार्टी के नेतृत्‍व वाले गठबंधन के साथ सीटों के बटवारे पर बात होगी। तिरूनेलवेली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने बताया कि भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस बातचीत की अगुवाई करेंगे।
एक-दूसरे घटनाक्रम में आल इंडिया अन्‍ना डीएमके पार्टी के महासचिव और पूर्व मुख्‍यमंत्री इडाप्‍पडी पलानीसामी, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ बातचीत के लिए दिल्‍ली में हैं। डीएमके नेतृत्‍व वाले सेकुलर प्रोग्रेसिव मोर्चे के साथ भी सीटों के तालमेल पर बातचीत चल रही है।
कोई पोस्ट नहीं मिला
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 23rd May 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News