तमिलनाडु: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरी, 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल – AajTak

Feedback
तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. हादसे में 11 मजदूर घायल हुए हैं. हादसा कटपाड़ी के पास मंडी कृष्णापुरम में हुआ.
निर्माणाधीन चर्च ऑफ साउथ इंडिया की इमारत में छत के लिए कंक्रीट डाला जा रहा था. इसी दौरान अचानक छत का हिस्सा और उसे सहारा देने वाला ढांचा गिर गया. करीब 20 फीट ऊंचा स्टील का ढांचा भी ढह गया. मजदूर भारी मलबे के नीचे दब गए.
हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची. जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू शुरू किया. अरक्कोणम की एनडीआरएफ टीम भी बचाव अभियान में शामिल हुई.
VIDEO | Katpadi, Tamil Nadu: Roof collapses at an under-construction church in Katpadi, Vellore, leaving 11 injured and one dead; Tamil Nadu and Andhra Pradesh police teams and NDRF carry out rescue operations.

(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/uajDM5dQlZ
टीम ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला. तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है. बाकी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. घायलों को वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया. कुछ घायलों को पड़ोसी आंध्र प्रदेश के चित्तूर के अस्पताल भी ले जाया गया.
8 मजदूरों की हालत स्थिर
वेल्लोर की जिला कलेक्टर पीएस लीला एलेक्स मौके पर पहुंचीं. उन्होंने राहत और बचाव अभियान की निगरानी दी. उन्होंने बताया कि कम से कम आठ घायल मजदूरों की हालत स्थिर है.
कलेक्टर ने कहा कि हादसे के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी. यह कमेटी हादसे की असली वजह का पता लगाएगी. जांच में यह भी देखा जाएगा कि चर्च के निर्माण के लिए सभी जरूरी मंजूरी ली गई थी या नहीं. प्रशासन बिल्डिंग परमिट और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की भी जांच करेगा.
यह भी पढ़ें: 15 मजदूरों को बचाया गया, 12 अस्पताल में भर्ती… गांधीनगर में निर्माणाधीन स्लैब हादसे में रेस्क्यू पूरा
अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि छत का ढांचा अचानक क्यों गिरा. निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी. फिलहाल पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने राहत का काम पूरा कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News