तमिलनाडु: सी जोसेफ़ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही लिए ये तीन फ़ैसले – BBC

इमेज स्रोत, ANI
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.
इसके साथ ही राज्य में लगभग छह दशकों से जारी दो प्रमुख द्रविड़ दलों डीएमके और एआईएडीएमके के बारी-बारी से सत्ता में आने का दौर समाप्त हो गया.
मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने मंच पर ही तीन आदेशों पर हस्ताक्षर किए.
इन आदेशों में हर घर को 200 यूनिट बिजली फ़्री करना, नशे की समस्या से निपटने के लिए हर ज़िले में विशेष बल बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाना शामिल है.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शनिवार को को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था.
विजय ने सुबह 10 बजे के बाद चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ली. उनके साथ टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेताओं सहित नौ अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
समाप्त
विजय कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे. राज्यपाल ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश भी दिया है.
जिन नौ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली, वे हैं- 'बुसी' एन आनंद, आधव अर्जुना, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, सीटीआर निर्मलकुमार, ए राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना.
इमेज स्रोत, ANI
समाप्त
इमेज स्रोत, ANI
विजय, जो पेरंबूर और तिरुची ईस्ट दोनों सीटों से निर्वाचित हुए हैं. विजय को मिलाकर चेन्नई से कुल पांच मंत्री होंगे. पश्चिमी क्षेत्र से दो मंत्री और दक्षिणी क्षेत्र से तीन मंत्रियों को प्रतिनिधित्व मिलेगा.
फ़िलहाल मंत्रिमंडल में एक महिला और अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से एक प्रतिनिधि हैं.
पिछले कुछ दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार शाम समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने भी समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके का आंकड़ा 120 तक पहुंच गया.
इसके बाद विजय ने चेन्नई स्थित लोक भवन में राज्यपाल से मुलाक़ात कर कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन पत्र सौंपे थे.
हालिया विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती थीं. हालांकि वास्तव में यह संख्या 107 है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष विजय दो सीटों से निर्वाचित हुए हैं और उन्हें एक सीट छोड़नी होगी.
समाप्त
इमेज स्रोत, IUML
मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ.
एपिसोड
समाप्त
पार्टी को कांग्रेस के पाँच विधायकों और सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके के साथ आईयूएमएल के दो-दो विधायकों का समर्थन मिला है. ये सभी दल डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) का हिस्सा बनकर चुनाव लड़े थे.
जिन पार्टियों से टीवीके को मिला समर्थन
हालांकि कांग्रेस ने टीवीके के साथ चुनाव बाद गठबंधन करने के लिए डीएमके से संबंध तोड़ लिए, लेकिन अन्य दलों ने कहा कि वे सरकार गठन के लिए टीवीके का समर्थन कर रहे हैं, जबकि राजनीतिक रूप से वे डीएमके-नीत गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे.
सीपीआई और सीपीआई(एम) पहले ही टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर चुके थे, जबकि टीवीके को वीसीके के फ़ैसले का इंतजार था.
टीवीके के 107 विधायकों में से 93 पहली बार विधायक बने हैं और उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में जीत हासिल की है. इनमें ख़ुद पार्टी प्रमुख विजय भी शामिल हैं.
इस वर्ष चुने गए टीवीके नेताओं में सबसे अनुभवी नेताओं में केए सेंगोट्टैयन शामिल हैं, जो लंबे समय तक एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता रहे और जयललिता के अलावा एडप्पडी के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं.
टीवीके फ़रवरी 2024 में बनी थी. यानी दो साल से कुछ ही अधिक पुरानी पार्टी है. उसने अपने पहले ही चुनाव में शानदार राजनीतिक बदलाव दिखाते हुए तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें जीत लीं. विजय ने पार्टी को एक धर्मनिरपेक्ष संगठन के रूप में पेश किया.
पार्टी ने अपने प्रतीकों के रूप में समाज सुधारक पेरियार, पूर्व मुख्यमंत्री कामराज, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी वेलु नच्चियार और गांधीवादी समाजसेवी अंजलाई अम्माल जैसी हस्तियों को प्रमुख स्थान दिया.
इमेज स्रोत, @tvk
विजय का पूरा नाम जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर है. उनका जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ.
पिता एस.ए. चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक रहे हैं और माँ शोभा एक गायिका थीं.
फ़िल्मी माहौल में पले-बढ़े विजय ने बहुत कम उम्र में ही अभिनय शुरू कर दिया था.
उनके पिता ने उन्हें 'वेट्री' फ़िल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने का मौक़ा दिया. बचपन से ही विजय ने तय कर लिया था कि उनका भविष्य सिनेमा में ही है.
लेकिन फ़रवरी 2024 में विजय ने राजनीति में औपचारिक रूप से क़दम रखा और अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) की घोषणा की.
टीवीके की पहली रैली 27 अक्तूबर 2024 को तमिलनाडु के विल्लुपुरम ज़िले के विक्रवंडी में हुई, जहाँ भारी भीड़ उमड़ी.
मंच से विजय ने लोगों को बांटने वाली राजनीति करने वाली पार्टियों को आड़े हाथों लिया और कहा कि ऐसी ताक़तें वैचारिक रूप से उनकी पार्टी की विरोधी हैं.
उन्होंने द्रविड़ मॉडल के नाम पर धोखाधड़ी करने और "एक परिवार पर राज्य को लूटने" का आरोप भी लगाया.
राजनीति में आने से पहले विजय के परिवार में भी विवाद छिड़ा.
उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने पहले ही ऑल इंडिया थलपति विजय मक्कल इयक्कम नाम से एक पार्टी बनाई थी. इसको लेकर विजय और उनके पिता के बीच मतभेद सामने आए.
विजय ने अपने माता-पिता समेत 11 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराया था और मांग की थी कि उनके नाम का इस्तेमाल किसी चुनावी गतिविधि या भीड़ जुटाने के लिए न किया जाए.
हालांकि नतीजे आने के बाद उनके पिता ने विजय को बधाई दी थी और विजय भी अपने पिता से मिलने उनके घर गए थे.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News