तमिलनाडु: 3 करोड़ बीमा की रकम और सरकारी नौकरी के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश, सांप से कटवाने का आरोप – AajTak

Feedback
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की मौत को पहले हादसा माना गया, लेकिन बाद में वह सुनियोजित हत्या निकली. पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बीमा राशि और सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए पिता की सांप के काटने से हत्या कराई गई.
यह घटना 22 अक्टूबर को तिरुवल्लूर के पास पोथथुरपेट्टई इलाके में हुई थी. मृतक की पहचान 56 वर्षीय गणेश के रूप में हुई है, जो एक सरकारी संस्थान में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे. गणेश की मौत उस समय हुई जब वह रात में सो रहे थे. पुलिस के अनुसार, उनकी गर्दन पर सांप के काटने के निशान पाए गए थे.
पिता की हत्या में बेटा शामिल
शुरुआत में इस मामले को एक सामान्य दुर्घटना माना गया. हालांकि जब बीमा कंपनियों ने जांच के दौरान इस मौत को संदिग्ध बताया, तब पुलिस को भी शक हुआ. जांच में सामने आया कि गणेश ने कुल 11 बीमा पॉलिसी ले रखी थीं, जिनकी कुल राशि करीब 3 करोड़ रुपये थी.
पुलिस को यह भी पता चला कि मौत से कुछ हफ्ते पहले गणेश का एक हादसा हुआ था, जिससे शक और गहरा गया. इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की. जांच में गणेश के बेटे और अन्य आरोपियों के बीच संपर्क के सबूत मिले.
पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया
तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मृतक के दोनों बेटे भी शामिल हैं. पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर सांप का इंतजाम किया और हत्या की साजिश को अंजाम दिया. मामले की आगे की जांच जारी है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News