तरबगंज के दो स्कूलों में स्किल इंडिया के तहत रजिस्ट्रेशन: 14 से 22 साल के बच्चों को सिलाई, कढ़ाई समेत कई उद… – Dainik Bhaskar

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की तरबगंज तहसील में स्किल इंडिया मिशन के तहत छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया। दुर्जनपुर घाट बाजार के पास स्थित आर्यस मेमोरियल विद्यालय और किसान बालिका इंटर कॉलेज में यह रजिस्ट्रेशन हुआ। इस दौरान बच्चों को मिशन के बारे में जानकारी भी दी गई।
भारत सरकार की डिजिटल इंडिया स्किल योजना के तहत 14 से 22 साल के बच्चों का मुफ्त रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों को स्किल इंडिया मिशन कार्यक्रम के बारे में बताया गया। इसमें उन्हें सिलाई, कढ़ाई और कई अन्य उद्योगों की जानकारी दी जाएगी।
यह भी बताया गया कि अगर कोई छात्र आईटीआई या कोई प्रतियोगी परीक्षा पास कर चुका है, तो उसे इस मिशन के तहत खास छूट मिलेगी।
इस मौके पर विद्यालय के प्रशासक राम करन शुक्ल, वरिष्ठ अध्यापक शिवनारायण पांडे, आनंद स्वरूप तिवारी, दीनानाथ पांडे, अरुण निषाद और लक्ष्मी नारायण यादव मौजूद रहे। बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News