ताजमहल में तैनात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारी कैलाश की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। स्वजनों ने अस्पताल में उप …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
एएसआई कर्मचारी कैलाश की ताजमहल में ड्यूटी के दौरान मृत्यु।
पश्चिमी गेट के पास बेहोश होकर गिरे, अस्पताल में मृत घोषित।
स्वजनों ने उपचार में देरी का आरोप लगाकर किया हंगामा।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में तैनात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कर्मचारी की मंगलवार को मृत्यु हो गई। मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात कैलाश पश्चिमी गेट के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। उन्हें शांति मांगलिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वजन ने अस्पताल में समय पर उपचार नहीं किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने स्वजन को शान्त कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सिकंदरा के एक गांव के कैलाश मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे साइकिल से ताजमहल पहुंचे थे। पार्किंग में साइकिल खड़ी कर वह पश्चिमी गेट की ओर जा रहे थे। सहेली बुर्ज (सती उन्नीसा के मकबरे के सामने बनी सीढ़ियों पर वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनके मुंह से झाग निकल रहे थे।
उनकी स्थिति को देखते हुए पश्चिमी गेट स्थित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर से एम्बुलेंस बुलाकर शांति मांगलिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां पहुंचे स्वजन ने उपचार में विलंब का आरोप लगाकर हंगामा किया। उनका कहना था कि बिना उपचार किए ही कैलाश को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने स्थिति को संभाला और स्वजन को शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- ‘राहुल’ बनकर दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने पर किशोरी ने किया सुसाइड; आगरा में FIR
यह भी पढ़ें- हाथरस: आगरा-अलीगढ़ रोड पर युवकों के दो गुटों में मारपीट, थार सड़क पर खड़ी कर लगाया जाम